SBI Clerk exam admit card: एसबीआई क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार, 22 से होगी परीक्षा
- एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक घंटे की होगी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। कई जगह कहा जा रहा है कि एडमिट कार्ड 10 फरवरी को जारी किए जाएंगे

एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 22, 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक घंटे की होगी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। कई जगह कहा जा रहा है कि एडमिट कार्ड 10 फरवरी को जारी किए जाएंगे और कई जगह कहा जा रहा परीक्षा का एडमिट कार्ड 11 फरवरी को जारी होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे।
परीक्षा के माध्यम से कुल 13,735 खाली पदों को भरा जाना है। प्री परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा (ऑनलाइन) होगा। इसमें ऑब्जेक्टिव प्रकार के सवाल होंगे। का प्रश्न पत्र एक घंटे में हल करना होगा। एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों की होगी। परीक्षा की अवधि एक घंटा होगी। प्रश्न पत्र में तीन सेक्शन होंगे: अंग्रेजी भाषा, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी। गलत उत्तरों के लिएनेगेटिव मार्किंग (1/4) होगी। तीन सेक्शन में कितने सवाल कितने अंक के
अंग्रेजी भाषा- 30 सवाल, 30 अंक, 20 मिनट का समय
न्यूमेरिकल एबिलिटी - 35 सवाल, 35 मार्क्स, 20 मिनट का समय
रीजनिंग एबिलिटी - 35 सवाल, 35 मार्क्स, 20 मिनट का समय
मार्किंग स्कीम
आज कोई मीनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स नहीं है। उम्मीदवार सिर्फ मेन एग्जाम के जरिए ही शार्टलिस्ट किए जाएंगे। आपको बता दें कि जितनी भर्ती है। उमका 10 गुना अधिक उम्मीदवारों को चुना जाएगा।
उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए Steps से आसानी डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
करियर पोर्टल पर जाएं। यहां होम पेज खोलें और फिर जूनियर एसोसिएट सेक्शन पर जाएं। प्रारंभिक परीक्षा कॉल लेटर के डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। अपना लॉगिन सब्मिट करें। एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड करें।
एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में जाने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा एडमिट कार्ड आते ही इन चीजों को अच्छे से चेक कर लें।
ये डिटेल्स एसबीआई जेए प्रारंभिक परीक्षा के लिए उम्मीदवार के हॉल टिकट पर होगीं:
उम्मीदवार का नाम
रजिस्ट्रेशन नंबर
रोल नंबर/यूजर आईडी
एग्जाम डेट
एग्जाम का समय
रिपोर्टिंग समय
एग्जाम स्थल का पता
उम्मीदवार का फोटो
डॉक्यूमेंट्स क्या ले जाने होंगे
महत्वपूर्ण निर्देश परीक्षा में जाते समय