Haryana School timings will change from December 1 due to winter Haryana School Timings 2022: सर्दी के कारण 1 दिसंबर से बदलेगा स्कूलों का समय, पढ़ें डिटेल्स , Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Haryana School timings will change from December 1 due to winter

Haryana School Timings 2022: सर्दी के कारण 1 दिसंबर से बदलेगा स्कूलों का समय, पढ़ें डिटेल्स

Haryana School Timings 2022: सर्दियों के मौसम के कारण हरियाणा के स्कूलों के समय में 1 दिसंबर से बदलाव किया जाएगा। इसकी घोषणा हरियाणा सरकार ने आज की। जिसमें उन्होंने बताया, बढ़ती सर्दियों के कारण और ब

Priyanka Sharma लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 24 Nov 2022 11:35 PM
share Share
Follow Us on
Haryana School Timings 2022: सर्दी के कारण 1 दिसंबर से बदलेगा स्कूलों का समय, पढ़ें डिटेल्स

Haryana School Timings 2022: सर्दियों के मौसम के कारण हरियाणा के स्कूलों के समय में 1 दिसंबर से बदलाव किया जाएगा। इसकी घोषणा हरियाणा सरकार ने आज की। जिसमें उन्होंने बताया,  बढ़ती सर्दियों के कारण और बच्चों की सुविधा को देखते हुए स्कूलों के टाइम को रिवाइज किया जाएगा।

हरियाणा के स्कूलों के शीतकालीन समय (winter timings) के अनुसार, सिंगल शिफ्ट के स्कूलों का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होगा।

जबकि दो शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट में सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में स्कूल दोपहर 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित होंगे।

DPR हरियाणा ने ट्विटर पर कहा, ''हरियाणा सरकार ने 1 दिसंबर से स्कूलों के समय में बदलाव करने जा रही है। सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह 09:30 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक होगा। वहीं, डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट सुबह 07:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट  दोपहर 12:40 बजे से शाम 05:15 बजे तक होगी"

बता दें, सर्दी के मौसम को देखते हुए सरकार ने हरियाणा के स्कूलों के समय में बदलाव किया है। छात्रों और अभिभावकों को 1 दिसंबर, 2022 से रिवाइज्ड टाइम को फॉलो करने की सलाह दी जाती है।

हरियाणा के स्कूलों में कल होगी छुट्टी

पंचायत समिति चुनाव के कारण 25 नवंबर को हरियाणा विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। DPR हरियाणा ने 17 नवंबर को घोषणा की थी कि चुनाव के मद्देनजर 22 और 25 नवंबर को हरियाणा के स्कूल बंद रहेंगे।