RBSE 10th Result 2019 : date confirmed Rajasthan Board Class 10 result to be declared on 3 June at 10am at rajresults nic in check latest updates RBSE 10th Result 2019: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़RBSE 10th Result 2019 : date confirmed Rajasthan Board Class 10 result to be declared on 3 June at 10am at rajresults nic in check latest updates

RBSE 10th Result 2019: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी

RBSE 10th Result 2019 tomorrow : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी हो गया। आरबीएसई दसवीं परिणाम की घोषणा सोमवार को चार बजे की गई। इसी के साथ...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीMon, 3 June 2019 04:22 PM
share Share
Follow Us on
RBSE 10th Result 2019: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी

RBSE 10th Result 2019 tomorrow : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी हो गया। आरबीएसई दसवीं परिणाम की घोषणा सोमवार को चार बजे की गई। इसी के साथ सोमवार को राजस्थान के 11 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया। पता लगा है कि राजस्थान बोर्ड प्रशासन ने 10वीं के परिणाम को अंतिम रूप दे दिया है। पिछले कई दिनों से आरबीएसई रिजल्ट जारी करने की कवायद में जुटा हुआ था। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट राजस्थान बोर्ड, अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा लाइव हिन्दुस्तान www.livehindustan.com पर भी चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने और रिजल्ट आते ही उसका अलर्ट पाने के लिए विद्यार्थी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

इस बार 11 लाख 22 हजार 651 विद्यार्थी रजिस्टर्ड हुए हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार 64 हजार 633 विद्यार्थी ज्यादा है। नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in व rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक किए जा सकेंगे। 

राजस्थान बोर्ड 10वीं 2018 परिणाम में कुल 79.86 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। 80.06 प्रतिशत लड़के पास हुए थे और 79.75 प्रतिशत लड़कियां। पिछले सालों की तरह इस बार भी मेरिट जारी नहीं की जाएगी। बोर्ड ने कुछ समस्याओं के चलते 2017 से मेरिट जारी करना बंद कर दिया था।

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में छात्र 85.48 फीसदी पास हुए हैं। छात्राओं का रिजल्ट 90.8 फीसदी रहा। कुल रिजल्ट 88 फीसदी रहा। साइंस में 91.59 फीसदी लड़के और 95.86 लड़कियां पास हुई और विज्ञान संकाय का कुल पास प्रतिशत 92.88 फीसदी रहा। वहीं, कॉमर्स में 89.40 फीसदी लड़के और 95.31 लड़कियां पास हुई और वाणिज्य संकाय का कुल पास प्रतिशत 91.46 फीसदी रहा।