RBSE 5th 8th Result 2022 : rajshaladarpan Big update before Rajasthan Board 8th result rajasthan class 5th result RBSE 5th 8th Result 2022 : राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट की घोषणा से ऐन पहले आई बड़ी अपडेट, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़RBSE 5th 8th Result 2022 : rajshaladarpan Big update before Rajasthan Board 8th result rajasthan class 5th result

RBSE 5th 8th Result 2022 : राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट की घोषणा से ऐन पहले आई बड़ी अपडेट

विभाग ने कहा है कि 5वीं एवं 8वीं कक्षा के रिजल्ट एक्सेस की सुविधा को देखते हुए दिनांक: 8 जून को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर लॉगइन की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 8 June 2022 12:52 PM
share Share
Follow Us on
RBSE 5th 8th Result 2022 : राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट की घोषणा से ऐन पहले आई बड़ी अपडेट

RBSE 5th 8th Result 2022 : राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट की घोषणा से ऐन पहले शिक्षा विभाग ने एक अहम अपडेट जारी की है। विभाग ने कहा है कि 5वीं एवं 8वीं कक्षा के रिजल्ट एक्सेस की सुविधा को देखते हुए दिनांक: 8 जून को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर लॉगइन की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी। आपको बता दें कि राजस्थान 5वीं व 8वीं कक्षा का परिणाम इसी पोर्टल पर जारी किया जा रहा है। 

राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं में 12.63 लाख और कक्षा 5वीं में 14.53 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। यानी करीब 27 लाख विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, '8वीं के 12.63 लाख परीक्षार्थियों और 5वीं के 14.53 लाख अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम 8 जून 2022 को 11 बजे डिजिटल रूप से घोषित किया जाएगा। सभी छात्रों को मेरी शुभकामनाएं और आशीर्वाद।' 

इस बार पिछले साल की तरह राजस्थान बोर्ड 5वीं कक्षा में शत प्रतिशत रिजल्ट रहेगा। इन छात्रों को ग्रेड मिलेंगे। सभी बच्चों को पास कर दिया जाएगा। राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा में इस बार विद्यार्थियों को फेल करने का प्रावधान है। 8वीं कक्षा की परीक्षा में खराब प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को 9वीं कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा। इस बार पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय ने 8वीं की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर कराई थीं।