Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Anganwadi Recruitment 2023: Recruitment process started for 52 thousand posts of Anganwadi
UP Anganwadi Recruitment 2023: आंगनबाड़ी के 52 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु
प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के रिक्त 52 हजार पदों पर मानदेय के आधार पर आनलाइन भर्ती प्रक्रिया शुरु हो गयी है। इस बारे में चयन प्रक्रिया का फिर से निर्
Anuradha Pandey विशेष संवाददाता, लखनऊThu, 23 March 2023 07:01 AM

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के रिक्त 52 हजार पदों पर मानदेय के आधार पर आनलाइन भर्ती प्रक्रिया शुरु हो गयी है। इस बारे में चयन प्रक्रिया का फिर से निर्धारण किया गया है और अब चयन के लिए पात्रता की आयुसीमा 21 वर्ष से 45 वर्ष के बीच को खत्म करके नयी आयु सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच तय की गयी है। इसके अलावा शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल के बजाए इण्टर तय हुई है।
इस बारे में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की सचिव अनामिका सिंह ने संशोधित शासनादेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि अभ्यर्थिनी की आयु के सम्बंध में चयन के लिए हाईस्कूल की अंक तालिका व प्रमाण-पत्र पर अंकित जन्मतिथि ही मान्य होगी। 62 साल की उम्र पूरी होने के बाद उनकी मानदेय आधारित सेवा स्वत समाप्त हो जाएगी।
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , UP Board Result Live, MP Board Result, यूपी बोर्ड रिजल्ट, यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2025 , यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर |