छत्तीसगढ़ में मॉनसून एक्टिव, कब तक पहुंचेगा रायपुर, किन जिलों में झमाझम बारिश के आसार?
खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रात में ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। अनुकूल परिस्थितियों के कारण अब यह बस्तर से आगे बढ़कर दुर्ग जिले तक पहुंच चुका है और रायपुर को पार कर उत्तर छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ जाएगा। मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है।
खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रात में ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। हवा की रफ़्तार 60 किमी प्रति घंटे होने की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में बारिश के आसार
रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तर छत्तीसगढ़ यानि सरगुजा संभाग के जिलों बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बैकुंठपुर, मनेंद्रगढ़ आदि जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, बलौदाबाजार, कबीरधाम, बालोद, बेमेतरा जिलों में गरज चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ क्षेत्रों में तेज अंधड़ और वज्रपात की भी संभावना है।
बारिश से तापमान में गिरावट के आसार
बारिश होने और मौसम में बदलाव से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान 36.2°C दुर्ग में और सबसे कम तापमान 21.2°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया। 17 और 18 जून को उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
कब तक पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रीय होगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून सम्पूर्ण कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ भाग, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ और भाग, छत्तीसगढ़ के कुछ और भाग, ओडिशा और उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम के कुछ और भाग में पहुंच गया है। दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा वेरावल, भावनगर, बड़ोदरा, खरगोन, अमरावती, दुर्ग, बरगढ़, चांद वाली, संधेड आयरलैंड, बालूरघाट है। दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। आगामी दो दोनों में मानसून छत्तीसगढ़ पर सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी।
उमस ने बढ़ाई परेशानी, होगी बारिश
आसमान पर बादल छाए रहने और बारिश के बाद उमस में परेशानी बढ़ा दी है। रायपुर के लिए मौसम विभाग ने आज आसमान में बादल सामान्यतः बादल छाए रहने की संभावना जताई है। इसके साथ गरज-चमक के साथ बारिश के भी आसार हैं। इस दौरान रायपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई है।
रिपोर्टर- संदीप दीवान
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।