Plane crash, How many tolas of gold and cash were recovered from the accident site? प्लेन क्रैश: हादसे वाली जगह से कितने तोला सोना और नकदी बरामद हुई? चश्मदीद ने क्या बताया?, Gujarat Hindi News - Hindustan
Hindi Newsगुजरात न्यूज़Plane crash, How many tolas of gold and cash were recovered from the accident site?

प्लेन क्रैश: हादसे वाली जगह से कितने तोला सोना और नकदी बरामद हुई? चश्मदीद ने क्या बताया?

इस बीच लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे और उनका कीमती सामान जैसे सोना, नकदी, बैग, पासपोर्ट जैसे कई जरूरी चीजें वहीं छूट गईं। जानकारी के मुताबिक राख हो चुके मलवे से कुछ चश्मदीद लोगों ने इसे बरामद किया और फिर पुलिस को सौंप दिया है।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबादTue, 17 June 2025 05:46 PM
share Share
Follow Us on
प्लेन क्रैश: हादसे वाली जगह से कितने तोला सोना और नकदी बरामद हुई? चश्मदीद ने क्या बताया?

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के प्लेन क्रैश में 270 लोगों ने अपना जीवन खोया है। बी. जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की बिल्डिंग पर जैसे ही प्लेन क्रैश हुआ, पूरा इलाका आग और धुएं के गुबार की चपेट में आ गया। इस बीच लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे और उनका कीमती सामान जैसे सोना, नकदी, बैग, पासपोर्ट जैसे कई जरूरी चीजें वहीं छूट गईं। जानकारी के मुताबिक राख हो चुके मलवे से कुछ चश्मदीद लोगों ने इसे बरामद किया और फिर पुलिस को सौंप दिया है।

प्लेन क्रैश के दौरान राजू पटेल नामक एक व्यवसायी घटना स्थल के आस-पास मौजूद था। जैसे ही हादसा हुआ, वो मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया तो खुद भी बचाव कार्य में जुट गए। अधिकारियों ने पटेल को सहायता करने की अनुमति दे दी थी। इस तरह उन्हें मलवे से काफी सामान मिला, जिसे बाद में पुलिस को सौंप दिया था।

ये भी पढ़ें:प्लेन क्रैश: 162 मृतकों के DNA सैंपल मैंच हुए, कितने शव परिजनों को सौंपे गए?
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट कैंसल, जानिए क्या वजह सामने आई?

राजू पटेल ने बताया कि जमीन पर बिखरे मलबे से उन्हें 70 तोला सोने के आभूषण और 80000 रुपये नकद मिले थे। इसके अलावा कई लोगों के पासपोर्ट भी बरामद हुए थे। इस दौरान वहां एक भगवत गीता भी बरामद हुई थी, जिसकी चर्चा मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी हुई थी। उन्होंने सभी चीजें पुलिस को सौंपने की बात कही है। राजू ने बताया कि पहले तो हादसे के बाद हम लोग आग कम होने का इंतजार करते रहे, इसके बाद सुरक्षा दलों के साथ रेस्क्यु ऑपरेशन में हाथ बटाते रहे।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की घटना इतनी भयावह थी कि मृतकों की पहचान के लिए उनके परिवार और रिश्तेदार से डीएनए सैंपल लिए गए थे, ताकि शवों की पहचान की जा सके। इस दर्दनाक हादसे में 270 लोगों ने अपनी जान गवाई थी, जिसमें प्लेन में यात्रा कर रहे लोग, हॉस्पिटल और बिल्डिंग के आस-पास मौजूद डॉक्टर, कर्मी समेत अन्य लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।