DC vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस ने रोका दिल्ली का विजय रथ, करुण नायर की मेहनत पर फिर गया पानी DC vs MI live score ipl 2025 Delhi Capitals vs Mumbai Indians Arun Jaitley Stadium 13 april kl rahul rohit sharma hardik - cricket news
Hindi Newsक्रिकेटDC vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस ने रोका दिल्ली का विजय रथ, करुण नायर की मेहनत पर फिर गया पानी

DC vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस ने रोका दिल्ली का विजय रथ, करुण नायर की मेहनत पर फिर गया पानी

DC vs MI Highlights IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में रविवार को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया। टूर्नामेंट में दिल्ली की ये पहली हार है।

DC vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस ने रोका दिल्ली का विजय रथ, करुण नायर की मेहनत पर फिर गया पानी

दिल्ली बनाम मुंबई लाइव स्कोर

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान | Mon, 14 Apr 2025 12:02 AM
हमें फॉलो करें

DC vs MI Highlights IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया। अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली की टीम 19 ओवर में 193 रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए करुण नायर ने सर्वाधिक 89 रन बनाए। मुंबई की ओर से कर्ण शर्मा ने तीन विकेट लिए। दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2025 में ये पहली हार है, जबकि मुंबई इंडियंस ने दूसरा मुकाबला जीता है।

206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को पहले ही ओवर में झटका लगा। सलामी बल्लेबाज जैक बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। अभिषेक पोरेल ने 25 गेंद में 33 रन बनाए। करुण नायर 40 गेंद में 89 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान अक्षर पटेल 6 गेंद में नौ रन ही बना सके। ट्रिस्टन स्टब्स एक रन ही बना पाए। केएल राहुल ने 13 गेंद में 15 रन का योगदान दिया। विप्रज 14 रन बनाकर लौटे। 19वें ओवर में आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा रन आउट हुए। मुंबई की ओर से कर्ण शर्मा ने तीन और सैंटनर ने दो विकेट लिए।

अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए, मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी हुई। रोहित 12 गेंद में 18 और रयान 25 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंद में 40 और कप्तान हार्दिक पांड्या दो रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली की ओर से विप्रज निगम और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए।

DC: 193/10 (19)

MI: 205/5 (20)

14 Apr 2025, 12:02:10 AM IST

DC vs MI live score: दिल्ली ने पहला मुकाबला गंवाया

DC vs MI live score: पहले चारों मैच जीतकर इस सत्र में पहली बार अपने मैदान अरुण जेटली स्टेडियम पर खेल रही दिल्ली कैपिटल्स ने 206 रन के लक्ष्य के जवाब में एक समय 11वें ओवर में एक विकेट पर 119 रन बना लिए थे लेकिन आखिरी नौ विकेट 53 गेंद और 74 रन के भीतर गंवा दिये । दिल्ली की टीम 19 ओवर में 193 रन पर आउट हो गई। मुंबई की टूर्नामेंट में दूसरी जीत है।

13 Apr 2025, 11:26:31 PM IST

DC vs MI live score: मुंबई ने दिल्ली को हराया

DC vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हरा दिया है। 19वें ओवर में दिल्ली ने तीन विकेट रन आउट के रूप में गंवाए।

13 Apr 2025, 11:22:47 PM IST

DC vs MI live score: कुलदीप भी हुए रन आउट

DC vs MI live score: दिल्ली ने 19वें ओवर में रन आउट के रूप में दो विकेट गंवाए हैं। आशुतोष के बाद कुलदीप भी रन आउट हुए।

13 Apr 2025, 11:20:27 PM IST

DC vs MI live score: आशुतोष लौटे पवेलियन

DC vs MI live score: दिल्ली कैपिटल्स को 19वें ओवर में आशुतोष राणा के रूप में झटका लगा है। दो रन चुराने के प्रयास में वह रन आउट हो गए हैं।

13 Apr 2025, 11:09:39 PM IST

DC vs MI live score: दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 39 रन

DC vs MI live score: दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 18 गेंद में 39 रन चाहिए। दिल्ली ने 17 ओवर में 6 विकेट खोकर 167 रन बना लिए हैं।

13 Apr 2025, 11:02:05 PM IST

DC vs MI live score: केएल राहुल भी हुए आउट

DC vs MI live score: स्टार बल्लेबाज केएल राहुल 13 गेंद में 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। कर्ण शर्मा ने उन्हें आउट किया। वह तीन विकेट ले चुके हैं।

13 Apr 2025, 11:01:13 PM IST

DC vs MI live score: दिल्ली की आधी टीम हुई आउट

DC vs MI live score: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स 4 गेंद में एक रन ही बना सके। कर्ण शर्मा ने मैच में दूसरा विकेट लिया।

13 Apr 2025, 10:47:35 PM IST

DC vs MI live score: कप्तान अक्षर पटेल लौटे पवेलियन

DC vs MI live score: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल 6 गेंद में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। बुमराह ने उन्हें आउट किया।

13 Apr 2025, 10:40:07 PM IST

DC vs MI live score: करुण नायर की धमाकेदार पारी का अंत

DC vs MI live score: करुण नायर 40 गेंद में 89 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और पांच छक्के लगाए।

13 Apr 2025, 10:31:36 PM IST

DC vs MI live score: अभिषेक पोरेल हुए आउट

DC vs MI live score: करण नायर और अभिषेक पोरेल के बीच 61 गेंद में 119 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक पोरेल 25 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए।

13 Apr 2025, 10:18:21 PM IST

DC vs MI live score: 100 रन के नजदीक पहुंची दिल्ली

DC vs MI live score: दिल्ली का 8 ओवर के बाद स्कोर 89/1 है। करुण नायर का जलवा जारी है। वह 29 गेंदों में 59 रन बना चुके हैं। अभिषेक पोरेल 28 गेंदों में 23 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

13 Apr 2025, 10:05:31 PM IST

DC vs MI live score: करुण नायर ने लगाई फिफ्टी

DC vs MI live score: करुण नायर ने 22 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और दो छक्के लगाए हैं।

13 Apr 2025, 10:04:08 PM IST

DC vs MI live score: पावरप्ले में दिल्ली ने बनाए 72 रन

DC vs MI live score: दिल्ली कैपिटल्स ने 6 ओवर में एक विकेट खोकर 72 रन बना लिए हैं। करुण नायर 50 और पोरेल 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

13 Apr 2025, 09:57:49 PM IST

DC vs MI live score: करुण नायर और अभिषेक ने पारी को संभाला

DC vs MI live score: पहला विकेट जल्दी गिर जाने के बाद करुण नायर और अभिषेक ने पारी को संभाला है। दोनों के बीच 40 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।

13 Apr 2025, 09:51:48 PM IST

DC vs MI live score: दिल्ली ने तीन ओवर में बनाए 33 रन

DC vs MI live score: दिल्ली कैपिटल्स ने तीन ओवर में एक विकेट खोकर 33 रन बनाए हैं। करुण नायर 19 और अभिषेक पोरेल 9 रन बनाकर खेल रहे।

13 Apr 2025, 09:40:51 PM IST

DC vs MI live score: दिल्ली को पहले ओवर में लगा झटका

DC vs MI live score: दिल्ली कैपिटल्स को पहले ही ओवर में झटका लगा है। जैक बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

13 Apr 2025, 09:20:43 PM IST

DC vs MI live score: मुंबई ने बनाए 205 रन

DC vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए।

13 Apr 2025, 09:12:29 PM IST

DC vs MI live score: नमन-तिलक के बीच 50 से ज्यादा रन की साझेदारी

DC vs MI live score: नमन और तिलक के बीच पांचवें विकेट के लिए 50 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। मुंबई ने 19 ओवर में 194 रन बना लिए हैं।

13 Apr 2025, 09:01:14 PM IST

DC vs MI live score: मुंबई ने 17 ओवर में बनाए 167 रन

DC vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने 17 ओवर में 4 विकेट खोकर 167 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं।

13 Apr 2025, 08:44:30 PM IST

DC vs MI live score: हार्दिक पांड्या सस्ते में लौटे पवेलियन

DC vs MI live score: हार्दिक पांड्या 4 गेंद में दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। विप्रज निगम ने को दूसरी सफलता मिली है।

13 Apr 2025, 08:39:28 PM IST

DC vs MI live score: मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा

DC vs MI live score: मुंबई इंडियंस को 14वें ओवर में तीसरा झटका लगा है। सूर्यकुमार यादव 28 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए।

13 Apr 2025, 08:37:40 PM IST

DC vs MI live score: मुंबई ने 13 ओवर में बनाए 135 रन

DC vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने 13 ओवर में दो विकेट खोकर 135 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव 40 और तिलक 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

13 Apr 2025, 08:26:51 PM IST

DC vs MI live score: मुंबई का स्कोर 100 के पार

DC vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने 11 ओवर में दो विकेट खोकर 104 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार 24 और तिलक 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

13 Apr 2025, 08:12:09 PM IST

DC vs MI live score: रयान रिकल्टन भी लौटे पवेलियन

DC vs MI live score: रयान रिकल्टन 25 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और दो छक्के लगाए।

13 Apr 2025, 08:03:36 PM IST

DC vs MI live score: मुंबई ने 6 ओवर में बनाए 61 रन

DC vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में एक विकेट खोकर 61 रन बनाए हैं। रिकल्टन 33 और सूर्यकुमार 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

13 Apr 2025, 07:57:25 PM IST

DC vs MI live score: रोहित का नहीं चला बल्ला

DC vs MI live score: रोहित शर्मा 12 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विपरज निगम ने उन्हें आउट किया।

13 Apr 2025, 07:45:42 PM IST

DC vs MI live score: रोहित-रिकल्टन ने दिलाई शानदार शुरुआत

DC vs MI live score: सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और रिकल्टन ने मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत दिलाई है। मुंबई ने बिना विकेट गंवाए तीन ओवर में 39 रन बना लिए हैं।

13 Apr 2025, 07:36:54 PM IST

DC vs MI live score: मुंबई की बल्लेबाजी शुरू

DC vs MI live score: मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की है। पहले ओवर में टीम ने 11 रन बनाए।

13 Apr 2025, 07:21:23 PM IST

DC vs MI live score: दोनों टीमों ने नहीं किए बदलाव

DC vs MI live score: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। फाफ डुप्लेसी चोटिल हैं।

13 Apr 2025, 07:09:13 PM IST

DC vs MI live score: दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन

DC vs MI live score: दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन)- जेक फ्रेजर-मैक्गर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपरज निगम, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार

13 Apr 2025, 07:08:20 PM IST

DC vs MI live score: मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन)

DC vs MI live score: मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन)- रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्री बुमराह

13 Apr 2025, 07:03:22 PM IST

DC vs MI live score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस

DC vs MI live score: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

13 Apr 2025, 06:50:13 PM IST

DC vs MI live score: पिछली बार दिल्ली ने जीता था रोमांचक मैच

DC vs MI live score: अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। आईपीएल 2024 के दौरान इस मैदान पर सभी पांच मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते थे। जब ये दोनों टीमें आखिरी बार 27 अप्रैल, 2024 को इस मैदान पर मिली थीं, तो दिल्ली ने एक हाई-स्कोरिंग थ्रिलर में मुंबई को 10 रन से हराया था। अपने पिछले तीन मुकाबलों में, मुंबई ने दो मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली ने एक जीत दर्ज की है, जो उनकी सबसे हालिया मुलाकात है।

13 Apr 2025, 06:37:22 PM IST

DC vs MI live score: मुंबई और दिल्ली के बीच हेड टू हेड में कौन आगे

DC vs MI live score: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं। दिल्ली ने 16 और मुंबई ने 19 मुकाबले जीते हैं।

13 Apr 2025, 06:18:31 PM IST

DC vs MI live score: रोहित की फॉर्म ने बढ़ाई टेंशन

DC vs MI live score: मुंबई इंडियंस के लिए रोहित की फॉर्म चिंता का विषय है, जो अभी तक चार मैच में केवल 38 रन बना पाए हैं। रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्हें अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे मंझे हुए स्पिनरों के अलावा अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाले विपराज निगम से कड़ी चुनौती मिलना सुनिश्चित है।

13 Apr 2025, 06:03:24 PM IST

DC vs MI live score: मुंबई के लिए मुश्किल है आगे की राह

DC vs MI live score: मुंबई की टीम पांच मैचों में केवल एक जीत के साथ तालिका में आठवें स्थान पर और जीत हासिल करने के संघर्ष करती दिख रही है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पिछले मैच में वापसी की लेकिन कुछ खास योगदान नहीं दे सके।

13 Apr 2025, 05:32:48 PM IST

DC vs MI live score: दिल्ली कैपिटल्स जीत के रथ पर सवार

DC vs MI live score: दिल्ली कैपिटल्स का इस सत्र में अपने घरेलू मैदान पर यह पहला मैच होगा। उसने अपने पहले दो घरेलू मैच विशाखापट्टनम में खेले थे। आईपीएल 2025 में दिल्ली ने लगातार चार मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर मौजूद है।

13 Apr 2025, 05:10:05 PM IST

DC vs MI live score: मुंबई इंडियंस स्क्वॉड

DC vs MI live score: मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेलटन, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, विल जैक, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, कृष्णन श्रीजीत, राज अंगद बावा, सत्यनारायण राजू, बेवोन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिज़ाद विलियम्स, विग्नेश पुथुर।

13 Apr 2025, 04:57:16 PM IST

DC vs MI live score: दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड

DC vs MI live score: दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), फाफ डु प्लेसी, करुण नायर, समीर रिजवी, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आशुतोष शर्मा, केएल राहुल, अभिषेक पोरेल, डोनोवन फरेरा, ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, मनवंत कुमार, विप्रज निगम, अजय मंडल, दर्शन नालकंडे, मुकेश कुमार, मोहित शर्मा, टी नटराजन, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव।

13 Apr 2025, 03:54:45 PM IST

DC vs MI live score IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

DC vs MI live score IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन का 29वां मैच रविवार को खेला जाएगा। अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। ये मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, LSG vs DC, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |