DC vs RR Jake Fraser McGurk poor form continues score just 55 runs after 6 match in ipl 2025 जैक फ्रेजर मैक्गर्क का आईपीएल 2025 में सफर हो सकता है खत्म, 6 पारियों में बना पाए सिर्फ इतना रन, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़DC vs RR Jake Fraser McGurk poor form continues score just 55 runs after 6 match in ipl 2025

जैक फ्रेजर मैक्गर्क का आईपीएल 2025 में सफर हो सकता है खत्म, 6 पारियों में बना पाए सिर्फ इतना रन

  • आईपीएल 2025 में सलामी बल्लेबाज फ्रेजर मैक्गर्क का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। जैक शुरुआती 6 मैचों में सिर्फ 55 रन ही बना सके हैं। उन्हें दिल्ली ने 9 करोड़ में लिया था।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तानWed, 16 April 2025 09:24 PM
share Share
Follow Us on
जैक फ्रेजर मैक्गर्क का आईपीएल 2025 में सफर हो सकता है खत्म, 6 पारियों में बना पाए सिर्फ इतना रन

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज फ्रेजर मैक्गर्क आईपीएल 2025 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। फ्रेजर लगातार छठे मुकाबले में सस्ते में पवेलियन लौटे। उनका जारी सीजन में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 38 रहा है लेकिन अन्य पांच पारियों में वह दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। दिल्ली की टीम ने जारी सीजन में अभी तक सिर्फ एक मुकाबला गंवाया है, जिसके कारण फ्रेजर को लगातार मौके मिले हैं, हालांकि अगर फाफ डुप्लेसी फिट हो जाते हैं तो उनका पत्ता टीम से कट सकता है।

बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में जैक फ्रेजर मैक्गर्क अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन नौ रन ही बनाकर पवेलियन लौट गए। जैक फ्रेजर मैक्गर्क ने पहले ओवर में जोफ्रा आर्चर के खिलाफ लगातार गेंदों पर दो चौके लगाए। फ्रेजर ने पहले ही ओवर में नौ रन बनाए। फ्रेजर तीसरे ओवर में पवेलियन लौट गए। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह आउट हुए। जोफ्रा आर्चर ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैक्गर्क जारी सीजन में 6 मैचों में 55 रन ही बना सके। फ्रेजर ने जारी सीजन में 1, 38, 0, 7, 0, 9 बनाए हैं। पिछले सीजन जैक का स्ट्राइक रेट 234 का रहा था लेकिन इस बार 105 के आस-पास रहा है। उन्होंने आईपीएल 2024 में 9 मैचों में 330 रन बनाए थे। फ्रेजर के लिए जारी सीजन में मौके खत्म होते जा रहे हैं। शायद अगले मैच में उनकी जगह किसी और को मौका मिल सकता है। फ्रेजर को दिल्ली कैपिटल्स ने आरटीएम का इस्तेमाल करते हुए 9 करोड़ में टीम में शामिल किया था।

ये भी पढ़ें:बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड का जलवा अब भी बरकरार, नेट्स में गेंदबाजों के उड़ाए होश

इसी के साथ जैक फ्रेजर मैक्गर्क आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा सिंगल डिजिट में आउट होने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। वह पांचवीं बार दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। ग्लेन मैक्सेवल दूसरे और आंद्रे रसेल तीसरे नंबर पर हैं। क्विंट डिकॉक भी चार बार सिंगल डिजिट में पवेलियन लौटे हैं।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज , आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |