I told Vinod Kambli To Stop going to girls And Former Cricketer Yograj Singh makes surprising revelation लड़कियों के पास मत जाओ और ये काम बंद करो... कांबली को लेकर पूर्व क्रिकेटर का हैरतअंगेज खुलासा, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़I told Vinod Kambli To Stop going to girls And Former Cricketer Yograj Singh makes surprising revelation

लड़कियों के पास मत जाओ और ये काम बंद करो... कांबली को लेकर पूर्व क्रिकेटर का हैरतअंगेज खुलासा

विनोद कांबली अचानक मिली लोकप्रियता की चकाचौंध में खो जाने के कारण अपना करियर लंबा नहीं खींच पाए। कांबली को लेकर योगराज सिंह ने हैरतअंगेज खुलासा किया है।

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तानWed, 11 June 2025 02:54 PM
share Share
Follow Us on
लड़कियों के पास मत जाओ और ये काम बंद करो... कांबली को लेकर पूर्व क्रिकेटर का हैरतअंगेज खुलासा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह ने विनोद कांबली को लेकर हैरतअंगेज खुलासा किया है। योगराज ने कहा कि कांबली ने उनकी सलाह नहीं मानी, जिसकी वजह से आज उन्हें जूझना पड़ रहा है। बता दें कि 53 वर्षीय कांबली काफी समय से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना रहे हैं। उन्हें साथ ही आर्थिक तंगी ने भी घेरा हुआ है। कांबली ने 1991 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था और वह साल 2000 में आखिरी बार भारत के लिए खेले। दूसरी ओर, उनके दोस्त सचिन तेंदुलकर ने 24 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट में जलवा बिखेरा। कांबली को सचिन से भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी माना जाता था।

हालांकि, कांबली अपनी प्रतिभा के साथ न्याय करने में विफल रहे। वह अचानक मिली लोकप्रियता की चकाचौंध में खो जाने के कारण अपना करियर लंबा नहीं खींच पाए। 67 वर्षीय योगराज ने इनसाइड स्पोर्ट से बातचीत में कहा, ''मैंने एक बार विनोद कांबली से कहा था, 'ये पार्टियां, सिगरेट पीना, लड़कियों के पास जाना, बंद कर दो वरना तुम खत्म हो जाओगे और रोओगे।' देखिए उनके साथ क्या हुआ। मैं उससे व्यक्तिगत रूप से बात कर रहा था लेकिन फिर उसने कहा, 'सर, आपका समय चला गया।' वह सोचता था, 'मैं राजा हूं।' आप खेल से बड़े नहीं हैं।"

ये भी पढ़ें:अपने पैसे का...कांबली की वीडियो देखकर इमोशनल हुईं सिंधू, दिया एक जरूरी सबक

कांबली की दिसंबर 2024 में ज्यादा तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्तपाल में भर्ती होना पड़ा था। वह लंबे समय से शराब की लत से जूझते रहे हैं। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके मस्तिष्क में थक्के पाए गए। कांबली ने मीडिया से बात करते हुए लोगों से शराब और नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील की थी और कहा कि बुरी आदतें किसी की भी जिंदगी बर्बाद कर सकती हैं। कांबली ने भारत के लिए 104 वनडे और 17 टेस्ट खेले, जिसमें क्रमश: 2477 और 1084 रन बनाए। उन्होंने वनडे में दो शतक और 14 अर्धशतक लगाए। उन्होंने टेस्ट में चार शतक और तीन फिफ्टी जमाईं।