IPL 2025 Points Table: DC को हराकर KKR ने खुद को रखा प्लेऑफ्स की रेस में जिंदा, अब टीमें हैं टॉप 4 में
IPL 2025 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने खुद को प्लेऑफ्स की रेस में जिंदा रखा है। अब टॉप 4 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के अलावा मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स है।

IPL 2025 Points Table: मंगलवार 29 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत मिली। इस तरह केकेआर ने आईपीएल 2025 में अपना चौथा मुकाबला जीता। टीम का एक मैच बारिश में भी धुला और इस तरह 10 मैचों के बाद अब कोलकाता के खाते में 9 अंक हैं। केकेआर ने एक शानदार जीत के दम पर खुद के प्लेऑफ्स में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस हार से दिल्ली कैपिटल्स को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि टीम अभी भी टॉप 4 में बनी हुई है।
आईपीएल के 18वें सीजन की पॉइंट्स टेबल में 48वें लीग मैच के बाद टॉप 4 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स है। आरसीबी 14 अंकों के साथ टॉप पर है, जबकि एमआई, जीटी और डीसी के खाते में 12-12 अंक हैं। नेट रन रेट इन तीनों में एमआई का बेहतर है। पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है, जिसके खाते में 11 अंक हैं। पीबीकेएस ने पांच मैच जीते हैं और एक मैच बेनतीजा रहा था। इस तरह टीम 9 मैचों के बाद अच्छी स्थिति में है।
लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है, जिसके खाते में 10 मैचों के बाद 10 अंक हैं। हालांकि, नेट रन रेट माइनस में है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स 10 मैचों के बाद 9 अंक हासिल कर चुकी है, जिसमें चार जीत और एक मैच बेनतीजा रहा था। राजस्थान रॉयल्स ने 10 में से तीन मैच जीते हैं और आरआर के खाते में 6 अंक हैं। इतने ही अंक सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में भी हैं, जिसने 9 मैच खेले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स 9 में से सिर्फ दो मैच ही जीत पाई है। इन 3 टीमों के प्लेऑफ्स में पहुंचने के चांस कम लग रहे हैं।
Latest IPL 2025 Points Table
टीम | मैच खेले | मैच जीते | मैच हारे | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 10 | 7 | 3 | 0 | 14 | +0.521 |
मुंबई इंडियंस | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | +0.889 |
गुजरात टाइटंस | 9 | 6 | 3 | 0 | 12 | +0.748 |
दिल्ली कैपिटल्स | 10 | 6 | 4 | 0 | 12 | +0.362 |
पंजाब किंग्स | 9 | 5 | 3 | 1 | 11 | +0.177 |
लखनऊ सुपर जायंट्स | 10 | 5 | 5 | 0 | 10 | -0.325 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 10 | 4 | 5 | 1 | 9 | +0.080 |
राजस्थान रॉयल्स | 10 | 3 | 7 | 0 | 6 | -0.349 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 9 | 3 | 6 | 0 | 6 | -1.103 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 9 | 2 | 7 | 0 | 4 | -1.302 |
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।