Josh Inglis smashes quickest hundreds for Australia in mens T20 internationals vs Scotland जोश इंग्लिस का बड़ा कारनामा, ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Josh Inglis smashes quickest hundreds for Australia in mens T20 internationals vs Scotland

जोश इंग्लिस का बड़ा कारनामा, ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने

  • जोश इंग्लिस शुक्रवार को खेल के सबसे छोटे प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में सिर्फ 43 गेंद में सेंचुरी लगाई।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 Sep 2024 09:12 PM
share Share
Follow Us on
जोश इंग्लिस का बड़ा कारनामा, ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने

विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिसने शुक्रवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान धमाकेदार शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। जोश ऑस्ट्रेलिया के सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 43 गेंदों में शतक पूरा किया। जोश ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2013 में 47 गेंदों में शतक ठोका था।

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 मैच में जोश इंग्लिस के शतक की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 196 रन बनाए। जोश ने 49 गेंद में 103 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने सात छक्के और इतने ही चौके लगाए। जोश का टी20 इंटरनेशनल में ये दूसरा शतक है। जोश ने ग्रीन के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़े। इससे पहले, उनका पहला टी20 शतक भारत के खिलाफ आया था।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बने राहुल द्रविड़, 9 साल बाद हुई वापसी

इंगलिस ने अपना चौथा टी20 शतक लगाया। उनके नाम 17 अर्धशतक भी हैं। उन्होंने 29 से ज्यादा की औसत से 3,211 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 147 से अधिक है।इंग्लिस दो या उससे अधिक टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। उन्होंने एरोन फिंच की बराबरी की। ग्लेन मैक्सवेल के नाम सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। मैक्सवेल ने पांच शतक जड़े हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज शतक

43 गेंदें: जोश इंग्लिस(2024)

47 गेंदें: आरोन फिंच (2013)

47 गेंदें: जोश इंग्लिस(2023)

47 गेंदें: ग्लेन मैक्सवेल (2023)

49 गेंदें: ग्लेन मैक्सवेल (2016)

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, CSK Vs SRH, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |