Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBihar Congress Launches Flag at Every Home Campaign in Vikrampur Panchayat
कांग्रेस का झंडा हर घर पर लगाना शुरू
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 'हर घर कांग्रेस का झंडा' लगाने का अभियान चेरिया बरियारपुर प्रखंड के विक्रमपुर पंचायत में शुरू किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सतीश कुमार वीरू और अमोद कुमार ने किया। संजय...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायWed, 28 May 2025 08:17 PM

चेरियाबरियारपुर। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यक्रम हर घर कांग्रेस का झंडा लगाने के अभियान के तहत काम शुरू हो गया है। चेरिया बरियारपुर प्रखंड के विक्रमपुर पंचायत में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सतीश कुमार वीरू एवं अमोद कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का झंडा लगाने का अभियान शुरू किया गया। बताया गया है कि संजय कुमार के घर पर कांग्रेस का झंडा लगाया गया है। मौके पर जयप्रकाश मेहता, परशुराम सिंह, सुधीर सिंह, अनीता कुमारी आदि लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।