Elderly Man Dies After Consuming Poison in Kanpur Dehat कानपुर देहात में वृद्ध ने जहर खाकर दे दी जान, Kanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsElderly Man Dies After Consuming Poison in Kanpur Dehat

कानपुर देहात में वृद्ध ने जहर खाकर दे दी जान

Kanpur News - कानपुर देहात के गिरसी गांव में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग हनुमंत सिंह ने नशे की हालत में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अकबरपुर ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSat, 31 May 2025 12:16 PM
share Share
Follow Us on
कानपुर देहात में वृद्ध ने जहर खाकर दे दी जान

कानपुर देहात। रेवना थाना क्षेत्र के गिरसी गांव के रहने वाले एक बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उनको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। कानपुर नगर के गिरसी के रहने वाले पैसठ साल के हनुमंत सिंह शराब पीने के आदी थे। इससे उनका अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार देर रात उन्होंने नशे कि हालत में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई, इसपर उनको पुत्र विजय प्रताप मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. निशांत पाठक ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद डॉक्टर ने शव को मर्च्युरी में रखवाने के साथ पुलिस को मेमो भेजकर सूचना दी। उनकी जांच करने वाले डॉक्टर ने बताया कि परिजन बुजुर्ग को मृत अवस्था में ही यहां लाए थे। उनके पुत्र ने शराब के नशे में जहर खाने की बात कही थी, इसलिए शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।