Two Minors Escape from Child Care Home in Moradabad Police Initiate Search बाल गृह से दो किशोर छत के रास्ते भागे, केयर टेकर समेत चार पर केस, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsTwo Minors Escape from Child Care Home in Moradabad Police Initiate Search

बाल गृह से दो किशोर छत के रास्ते भागे, केयर टेकर समेत चार पर केस

Moradabad News - मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बाल गृह से दो किशोर रविवार सुबह भाग गए। उन्होंने जीने का ताला तोड़कर छत पर पहुंचकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित केयर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 1 June 2025 09:06 PM
share Share
Follow Us on
बाल गृह से दो किशोर छत के रास्ते भागे, केयर टेकर समेत चार पर केस

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोरा की मिलक स्थित बाल गृह से रविवार सुबह दो किशोर जीने का ताला तोड़कर छत के रास्ते भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के साथ ही दोनों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में संस्था सचिव जय शंकर शर्मा की ओर से दोनों किशोर के साथ ही उनकी देखरेख में लगे केयर टेयर समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। थाना सिविल लाइंस के मोरा की मिलक में पोस्टमार्टम हाउस के पास कार्तिक शिक्षण संस्था द्वारा लावारिस हालत में मिलने वाले बालकों के लिए बाल गृह संचालित किया जा रहा है।

इसमें बाल कल्याण समिति(सीडब्ल्यूसी) लावारिस हालत में मिलने वाले बच्चों को रखवाती है। वर्तमान में इसमें करीब 20 बालक और किशोर रह रहे हैं। इनमें ही दिल्ली के सुल्तानपुरी मंगोलपुरी निवासी 12 वर्षीय किशोर 18 मई को और अमरोहा निवासी 15 वर्षीय किशोर 24 अप्रैल से संस्था में सीडब्ल्यूसी द्वारा रखवाए गए थे। इनकी सुरक्षा के लिए बाकायदा होमगार्ड तैनात रहते हैं। संस्था सचिव जयशंकर शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार तड़के करीब चार बजे नाइट ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड कमल सिंह ड्यूटी खत्म करने के बाद गेट की चाबी केयर टेकर रविंद्र सिंह और कौशल कुमार को देकर चला गया था। उन दोनों की जिम्मेदारी थी कि बाल गृह में रह रहे बालकों और किशोरों की देखभाल करें। सचिव ने बताया कि उसी दौरान सुबह करीब साढ़े छह बजे दो किशोर बाल गृह से निकल कर आंगन का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। बाद में सीढ़ी के सहारे जीने पर चढ़ गए। जीने के दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर दोनों बाल गृह की छत पर पहुंच गए। वहां से छत पर सुरक्षा के मद्देनजर लगाए गए तार वाले छल्लों को पार करके बगल के निर्माणाधीन मकान की छत पर पहुंचे और उस मकान की सीढ़ी से उतरकर भाग निकले। कुछ देर बाद केयर टेकर रविंद्र सिंह और हाउस फादर कौशल कुमार जब बाल गृह के आंगन का गेट खोलने उठे तो पता चला गेट बाहर से बंद है। जिसके बाद दोनों किशोरों के भागने का पता चला और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना, अपराध निरीक्षक राजेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बाल कल्याण अधिकारी श्रद्धा शर्मा भी वहां पहुंचे। संस्था के लोगों की मौजूदगी में पुलिस ने काफी देर तक जांच पड़ताल की। आसपास किशोरों की तलाश की लेकिन पता नहीं चला। जिसके बाद संस्था के सचिव की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। इसके साथ ही डीएम, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाल कल्याण समिति मुरादाबाद और अमरोहा को भी सूचना दी गई। इस संबंध एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि माले में सचिव जयशंकर शर्मा की तहरीर पर बाल गृह से भागने वाले दोनों किशोर के साथ ही उनकी देखरेख में लगे केयर टेकर रविंद्र सिंह और हाउस फादर कौशल कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों किशोर की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा। दोनों किशोर के परिजन सूचना के बाद भी लेने नहीं आए थे मुरादाबाद। बाल कल्याण अधिकारी श्रद्धा शर्मा ने बताया कि जब दोनों किशोर लावारिस हालत में मिले थे तो उन्हें नियमानुसार बाल गृह में रहने के लिए भेजा था। दोनों के परिजनों से संपर्क भी किया गया। दिल्ली के सुल्तानपुरी मंगोलपुरी निवासी 12 वर्षीय किशोर की मां ने यह कहकर आने से मना कर दिया था कि कुछ दिन उसे वहीं रहने दीजिए बाद में आकर ले जाऊंगी। इसी तरह अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोर के परिजन भी उसे लेने नहीं आ सके थे। दोनों के बाल गृह से पलायन करने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।