Noida RWA Elections Conclude Pushpendra Malik and Brajesh Gurjar Elected पुष्पेंद्र साईं अपार्टमेंट के अध्यक्ष और ब्रजेश महासचिव बने , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida RWA Elections Conclude Pushpendra Malik and Brajesh Gurjar Elected

पुष्पेंद्र साईं अपार्टमेंट के अध्यक्ष और ब्रजेश महासचिव बने

-कई वर्षों के संघर्ष के बाद संपन्न हुए सोसाइटी के आरडब्ल्यूए चुनाव नोएडा, वरिष्ठ

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSun, 1 June 2025 09:17 PM
share Share
Follow Us on
पुष्पेंद्र साईं अपार्टमेंट के अध्यक्ष और ब्रजेश महासचिव बने

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-71 साईं अपार्टमेंट के रविवार को कई वर्षों के संघर्ष के बाद आरडब्ल्यूए चुनाव संपन्न हुए। मतदान के बाद आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पुष्पेंद्र मलिक और महासचिव ब्रजेश गुर्जर विजयी रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार चुनाव अधिकारी रहे। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए चुनाव में पुष्पेंद्र मलिक और सुशील यादव का पैनल रहा। इसमें 340 मतदाताओं में से 270 मतदाताओं ने मतदान किया। रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। इसक बाद दोपहर ढ़ाई बजे से मतगणना हुई। फिर दोपहर साढ़े तीन बजे विजेताओं की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पुष्पेंद्र मलिक ने 161 मत प्राप्त करे हुए अपनी प्रतिद्वंदी सुशील यादव को 55 मतों से शिकस्त दी।

इसी तरह महासचिव पद के उम्मीदवार ब्रजेश गुर्जर भी ने 164 मत प्राप्त करते हुए अपनी विपक्षी दिनेश को 70 मतों से करारी शिकस्त दी। आरडब्ल्यूए चुनाव में अध्यक्ष पुष्पेंद्र मलिक, उपाध्यक्ष अभय भदौरिया, महासचिव ब्रजेश गुर्जर, कोषाध्यक्ष चतर लाल उर्फ चंद्रेश आर्य, सचिव महेंद्र बिष्ट और संस्कृतिक सचिव मुकेश कुमार चुने गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।