IPL 2025 PBKS vs MI Qualifier 2 what is cut off time minimum how many overs to be played for result क्वालीफायर-2 में ओवरों में कटौती कब से, रिजल्ट के लिए कितने ओवर का खेल जरूरी? जानिए सबकुछ, Ipl Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025IPL 2025 PBKS vs MI Qualifier 2 what is cut off time minimum how many overs to be played for result

क्वालीफायर-2 में ओवरों में कटौती कब से, रिजल्ट के लिए कितने ओवर का खेल जरूरी? जानिए सबकुछ

PBKS vs MI Qualifier 2 Rain update: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच दूसरा क्वॉलीफायर मैच बारिश से प्रभावित है। क्या है मैच का कटऑफ टाइम और रिजल्ट के लिए कम से कितने ओवर का खेल जरूरी है?

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 1 June 2025 08:57 PM
share Share
Follow Us on
क्वालीफायर-2 में ओवरों में कटौती कब से, रिजल्ट के लिए कितने ओवर का खेल जरूरी? जानिए सबकुछ

PBKS vs MI Qualifier 2 Rain update: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच दूसरा क्वॉलीफायर मैच बारिश से प्रभावित है। टॉस के तुरंत बाद बरसात शुरू हो गई। खिलाड़ी और अंपायर मैदान के अंदर पहुंचने लगे थे। लेकिन सभी को वापस डगआउट में लौटना पड़ा। मैदान को कवर्स से ढक दिया गया। लेकिन थोड़ी ही देर बार बारिश रुक गई। इसके बाद फिर से खेल शुरू करने की तैयारी होने लगी। हालांकि सभी को हैरान करते हुए बारिश ने जोरदार वापसी की और इस बार ज्यादा तेज आई। इसके चलते कवर्स को फिर से लगाना पड़ा और खिलाड़ी मैदान से बाहर चले गए। आइए जानते हैं क्या है क्वॉलीफायर-2 का कटऑफ टाइम और कम से कम कितने ओवरों का हो सकता है मैच?

कब है कट-ऑफ टाइम
पंजाब किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस के दूसरे क्वॉलीफायर के लिए कटऑफ का समय 9.30 बजे है। यानी अगर मैच नौ बजकर तीस मिनट से शुरू हुआ तो ओवरों में कटौती शुरू हो जाएगी। वैसे इस मैच के लिए 120 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा गया है। अगर जरा सा भी संभव हुआ तो मैच कराने की कोशिश 11.56 तक होती रहेगी। इस समय तक नतीजे के लिए पांच-पांच ओवरों का मैच कराया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।