विज्ञान संकाय की पढ़ाई के लिए कुलपति को लिखा पत्र
नौहट्टा के स्थानीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य संजय कुमार त्रिपाठी ने कुलपति को पत्र लिखकर विज्ञान संकाय की पढ़ाई प्रारंभ करने का अनुरोध किया है। महाविद्यालय में कला और वाणिज्य में 20 विषयों की पढ़ाई हो...

नौहट्टा। स्थानीय डिग्री कॉलेज में विज्ञान संकाय की पढ़ाई प्रारंभ कराने के लिए प्राचार्य संजय कुमार त्रिपाठी ने कुलपति को पत्र लिखा है। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय के स्थापना वर्ष से ही कला व वाणिज्य में 20 विषयों की मान्यता प्राप्त है तथा पढ़ाई हो रही है। लेकिन स्थापना के पांच वर्ष बीत जाने के बावजूद विज्ञान की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है। जबकि वर्ष 2023 में स्थापित अंगीभूत इकाई में तीनों संकाय की पढ़ाई हो रही है। महाविद्यालय में नामांकन, वर्ग संचालन, सीट निर्धारण तथा पोर्टल खोलने की मांग कुलपति से प्राचार्य ने की है। प्राचार्य ने बताया कि कुलपति द्वारा अश्वासन मिला है।
महाविद्यालय में बहुत जल्द विज्ञान संकाय की भी पढ़ाई प्रारंभ होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।