भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह की शादी जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज से तय हो गई है। दोनों की रिंग सेरेमनी आठ जून को लखनऊ में होगी।
प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज जौनपुर के केराकत विधानसभा सीट से सपा विधायक हैं। प्रिया ने अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए राजनीति का रास्ता चुना।
पेशे से अधिवक्ता 26 साल की प्रिया सरोज पहली बार सांसद बनी हैं। प्रिया राजनीति में आने से पहले सुप्रीम कोर्ट में वकालत भी कर चुकी हैं।
ऐसा लगता है कि प्रिया सरोज क्रिकेट को काफी करीब से फॉलो करती हैं। प्रिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी एक तस्वीर सूर्यकुमार यादव के साथ है। इसके कैप्शन में लिखा है, ‘सूर्या दादा’।
प्रिया सरोज सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय हैं। वह इंस्टाग्राम पर अपनी सोशल और पॉलिटिकल एक्टिविटीज के साथ निजी जिंदगी की तस्वीरें भी डालती रहती हैं।
प्रिया सरोज परंपराओं से जुड़ी लड़की हैं। वह सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों में भरोसा रखती हैं। इसकी झलक इस तस्वीर में भी देख सकते हैं।
प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने बताया कि रिंकू और प्रिया एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। प्रिया की सहेली के पिता (जो एक क्रिकेटर हैं) के माध्यम से दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों ने परिजनों की रजामंदी से शादी का फैसला लिया।
प्रिया के पिता तूफानी सरोज के करीबियों के मुताबिक, शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होगी। दोनों ने एक-दूसरे को समझने के लिए पर्याप्त समय लिया और अब एक नई शुरुआत के लिए तैयार हैं।