वार्षिकोत्सव में चिराग पासवान ने सफलता के मंत्र दिए
दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज का 53वां वार्षिकोत्सव शनिवार को आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने छात्रों को सफलता के मंत्र दिए और कहा कि दुख में संयम और सुख में अधिक संयम रखना...

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज का 53वां वार्षिकोत्सव शनिवार को आयोजित किया गया। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने छात्रों को सफलता के मंत्र दिए। केन्द्रीय मंत्री पासवान ने कहा कि दुख की घड़ी में संयम रखना आवश्यक है, लेकिन सुख के समय में उससे भी अधिक संयम की आवश्यकता होती है। सफलता को कभी अहंकार का नहीं, बल्कि स्वाभिमान का प्रतीक बनाना चाहिए। सफल होना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी अपनी सफलता को पचाना है। चिराग पासवान ने इस मौके पर अपने जीवन के कठिन क्षणों को भी साझा किया। दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन ऑफ कॉलेज प्रो. बलराम पाणी, प्रो. पामेला सिंघला, प्रो. सुभाष कुमार सिंह व अन्य लोग इस मौके पर मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।