पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने एसेका की वेबसाइट का उद्घाटन किया
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने संताली भाषा के लिए एसेका की वेबसाइट का उद्घाटन किया। यह वेबसाइट स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को जोड़कर मानक पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराएगी। सोरेन ने कहा कि नई तकनीक के...

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रविवार को संताली भाषा के लिए काम कर रही संस्था एसेका की वेबसाइट का उद्घाटन किया। इसके तहत स्कूलों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों को जोड़, उन्हें मानक पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाएगी। मौके पर पूर्व सीएम ने कहा कि इंटरनेट के इस दौर में नई तकनीक से कदमताल कर हम लोग नई पीढ़ी को आसानी से अपने साथ जोड़ पाएंगे। ओलचिकी लिपि के अविष्कारक पंडित रघुनाथ मुर्मू जी ने भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन का जो अभियान शुरू किया था, यह उसी दिशा में उठाया गया एक सशक्त कदम है। इस अवसर पर उपस्थित वीर सिदो-कान्हू के वंशज मंडल मुर्मू ने इसे एक ऐतिहासिक पहल बतायी।
उन्होंने कहा कि एसेका द्वारा संताली भाषा, संस्कृति एवं साहित्य की दिशा में जो पहल की जा रही है, उससे इस भाषा को वैश्विक पहचान मिलेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।