Outstanding Performance in Jharkhand Academic Council Intermediate Exam 2025 Inter Science College Merit List Released इंटर साइंस के विज्ञान में चंदन और आशा कुमारी बनी कॉलेज टॉपर, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsOutstanding Performance in Jharkhand Academic Council Intermediate Exam 2025 Inter Science College Merit List Released

इंटर साइंस के विज्ञान में चंदन और आशा कुमारी बनी कॉलेज टॉपर

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के परिणामों के बाद इंटर साइंस कॉलेज ने मेरिट लिस्ट जारी की है। 2138 छात्रों में से 385 ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। चंदन कुमार और आशा कुमारी 464...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागMon, 2 June 2025 02:57 AM
share Share
Follow Us on
इंटर साइंस के विज्ञान में चंदन और आशा कुमारी बनी कॉलेज टॉपर

हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि । झारखंड एकेडमिक काउंसिल की इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के परिणामों के बाद इंटर साइंस कॉलेज ने अपनी विज्ञान संकाय की मेरिट लिस्ट जारी की है। इस वर्ष भी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कुल 2138 ने परीक्षा दी इसमें 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 385 विद्यार्थी हैं।वहीं 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 19 विद्यार्थी हैं। वहीं चंदन कुमार और आशा कुमारी ने 464 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से कॉलेज टॉपर का स्थान प्राप्त किया है। दोनों को जिला स्तर पर भी तीसरा स्थान मिला है।।दूसरे स्थान पर अभिमन्यु कुमार और संगम मेहता रहे।

जिन्होंने 463 अंक प्राप्त किए और जिला स्तर पर चौथे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर काजल कुमारी 461 अंक रहीं, जिन्हें जिला रैंकिंग में छठवां स्थान मिला। चंदन कुमार 464 तीसरा, आशा कुमारी 464, चौथे पर अभिमन्यु कुमार 463, संगम मेहता 463, छठा काजल कुमारी 461 , सातवां खुशी कुमारी 460, आठवां नेहा कुमारी 459, 8वां, संदीप कुमार 455, नितेश कुमार 454, आमिषा, स्वेता, रिया, शुभम सभी के 453 अंक प्राप्त किया। प्रथम श्रेणी में 2138 छात्र, द्वितीय श्रेणी में 246 छात्र, 80% और उससे ऊपर से 345 छात्र, 90% और उससे ऊपर में 19 छात्र, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में 95.2% प्राप्त किया। कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि छात्र-छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया है। इस उपलब्धि के लिए सभी छात्र बधाई के पात्र हैं। फोटो एस6 इंटर साइंस कॉलेज के सफल विद्यार्थी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।