Pehchan Kon 2005 Salman Khan Superhit film Rejected Priyanka Chopra No Entry 20 साल पहले रिलीज हुई थी सलमान खान की ये सुपरहिट फिल्म, प्रियंका चोपड़ा ने कर दी थी रिजेक्ट, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPehchan Kon 2005 Salman Khan Superhit film Rejected Priyanka Chopra No Entry

20 साल पहले रिलीज हुई थी सलमान खान की ये सुपरहिट फिल्म, प्रियंका चोपड़ा ने कर दी थी रिजेक्ट

आज हम आपको सलमान खान की 20 साल पहले रिलीज हुई उस सुपरहिट फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसे प्रियंका चोपड़ा ने रिजेक्ट कर दिया था। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अनिल कपूर नजर आए थे।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 June 2025 06:47 PM
share Share
Follow Us on
20 साल पहले रिलीज हुई थी सलमान खान की ये सुपरहिट फिल्म, प्रियंका चोपड़ा ने कर दी थी रिजेक्ट

आज हम आपको सलमान खान की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो आज से 20 साल पहले यानी साल 2005 में रिलीज हुई थी। यह एक कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अनिल कपूर नजर आए थे। यह फिल्म उस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा को लेना चाहते थे, लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने रिजेक्ट कर दिया था।

क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम

क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है नो एंट्री। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अनिल कपूर, फरदीन खान, बिपाशा बासू, लारा दत्ता, ईशा देओल और बोमन ईरानी जैसे कलाकार नजर आए थे।

फिल्म का बजट और कमाई

नो एंट्री बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। boxofficeindia.com की मानें तो सलमान खान की इस फिल्म का बजट करीब 24 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में करीब 44 करोड़ की कमाई की थी। क्या आप जानते हैं इस फिल्म में बिपाशा बसु का रोल पहले प्रियंका चोपड़ा को ऑफर हुआ था।

ये भी पढ़ें:इस हिंदी थ्रिलर वेब सीरीज ने जीते 26 अवार्ड्स, 8.5 है IMDb रेटिंग
ये भी पढ़ें:8.5 रेटिंग वाली इस हिंदी सीरीज की रिसर्च में लगे 6 साल, जीता इंटरनेशनल अवार्ड

बिपाशा बसु को मिला रोल

आईएमडीबी के मुताबिक, बोनी कपूर ने बताया था कि बिपाशा बसु का रोल बॉबी पहले प्रियंका चोपड़ा को ऑफर हुआ था। इसके लिए प्रियंका चोपड़ा को चेक भी भेजा गया था। हालांकि, उस वक्त प्रियंका चोपड़ा मुझसे शादी करोगे फिल्म में व्यस्त थीं, इसलिए उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। बाद में फिल्म के लिए मिला चेक भी प्रियंका चोपड़ा ने लौटा दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।