akshay kumar franchise housefull all films budegt and collection जानिए अक्षय कुमार की हाउसफुल फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों का क्या था बजट और कितनी की थी कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडakshay kumar franchise housefull all films budegt and collection

जानिए अक्षय कुमार की हाउसफुल फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों का क्या था बजट और कितनी की थी कमाई

अक्षय कुमार की हाउसफुल फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। ये है उनकी पिछली फिल्म हाउसफुल, हाउसफुल 2, हाउसफुल 3 और हाउसफुल 4 का बजट और कमाई। अब उम्मीद है हाउसफुल 5 कमाई के मामले में इन सभी फिल्मों को पीछे छोड़ पाएगी।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानSat, 7 June 2025 07:37 AM
share Share
Follow Us on
जानिए अक्षय कुमार की हाउसफुल फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों का क्या था बजट और कितनी की थी कमाई

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार इन दिनों अपनी फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर खबरों में बने हुए हैं। फिल्म रिलीज हो चुकी है जिसे ऑडियंस से मिला-जुला रिस्पांस मिला है। अब उम्मीद फिल्म के अच्छे कलेक्शन है। लेकिन क्या आप जानते हैं हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पिछली 4 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। कुछ बेहद सफल थी और कुछ ने अपने बजट जितनी कमाई निकाल ली थी। इन फिल्मों में लीड अक्षय कुमार ही थे बाकी कास्ट हर भाग में बदलती रही। जानिए हाउसफुल फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की थी।

हाउसफुल

साल 2010 में आई अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रितेश देशमुख, अर्जुन रामपाल की फिल्म हाउसफुल को साजिद खान ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ थ और इस फिल्म ने 72 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

housefull

हाउसफुल 2

अक्षय कुमार की हाउसफुल 2 साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रितेश देशमुख, जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडिस जैसे एक्टर्स थे। साजिद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म पर मेकर्स ने 45 करोड़ खर्च किए थे। कमाई 112 करोड़ से ज्यादा की थी। ये एक सुपरहिट फिल्म थी जिसे ऑडियंस ने पसंद किया था।

housefull 2

हाउसफुल 3

साल 2016 में आई अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन स्टारर इस फिल्म हाउसफुल 3 पर मेकर्स ने 85 करोड़ जैसी मोटी रकम खर्च की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 185 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म को साजिद -फरहाद ने मिलकर डायरेक्ट किया था।

housefull 3

हाउसफुल 4

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल जैसे एक्टर्स के साथ बनाई गई साल 2019 में आई हाउसफुल 4 को फरहाद सामजी ने अकेले ही डायरेक्ट किया था। इस फिल्म का बजट 75 करोड़ था और इंडिया में फिल्म ने 210 करोड़ की कमाई की थी।

housefull 4

हाउसफुल 5

अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 रिलीज हो चुकी है। पहले दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 23 करोड़ के साथ अपनी शुरुआत की है। उम्मीद की जा रही है ये फिल्म आगे जबरदस्त धमाका करेगी। इस बार फिल्म की कास्ट पहले से ज्यादा शानदार है और कहानी एक क्रूज पर बेस्ड है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।