Akshay Kumar vs Ajay Devgn Box Office Clash report चार बार हुआ है अक्षय कुमार और अजय देवगन के बीच क्लैश, जाने बॉक्स ऑफिस पर किसने जीती थी बाजी
Hindi Newsफोटोमनोरंजनचार बार हुआ है अक्षय कुमार और अजय देवगन के बीच क्लैश, जाने बॉक्स ऑफिस पर किसने जीती थी बाजी

चार बार हुआ है अक्षय कुमार और अजय देवगन के बीच क्लैश, जाने बॉक्स ऑफिस पर किसने जीती थी बाजी

Box Office Clash: अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्में एक या दो बार नहीं, चार बार बॉक्स ऑफिस पर टकराई हैं। जानिए किसने ज्यादा बार जीती बॉक्स ऑफिस की जंग।

Vartika TolaniFri, 6 June 2025 08:06 PM
1/7

बॉक्स ऑफिस क्लैश

बॉलीवूड के दो दिग्गज सुपरस्टार अक्षय कुमार और अजय देवगन के बीच बॉक्स ऑफिस पर हुई टकरार का इतिहास काफी दिलचस्प रहा है।

2/7

पहली टक्कर (1998)

अजय देवगन की 'प्यार तो होना ही था' ने अक्षय कुमार की 'अंगारे' को बुरी तरह मात दी थी। रोमांटिक कॉमेडी वर्सेस एक्शन में दर्शकों ने अजय की फिल्म को चुना था।

3/7

दूसरी टक्कर (2000)

'धड़कन' (अक्षय) वर्सेस 'दीवाने' (अजय) में अक्षय की फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी जबकि अजय की फिल्म फ्लॉप हुई थी।

4/7

तीसरी टक्कर (2010)

'गोलमाल 3' (अजय) ने 'एक्शन रीप्ले' (अक्षय) को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया था।

5/7

चौथी टक्कर (2022)

साल 2022 में दिवाली पर 'राम सेतु' (अक्षय) और 'थैंक गॉड' (अजय) साथ रिलीज हुई थीं, लेकिन दोनों फ्लॉप रहीं। दर्शकों को दोनों फिल्मों की कहानी पसंद नहीं आई थी।

6/7

अजय या अक्षय?

4 बार दोनों की फिल्में टकराई हैं। दो अजय देवगन ने बाजी मारी, एक बार अक्षय कुमार ने और एक बार दोनों की फिल्में फ्लॉप हो गईं।

7/7

निष्कर्ष

अक्षय और अजय दोनों ही बॉक्स ऑफिस के महारथी हैं, लेकिन उनके क्लैश से ये पता चलता है कि कहानी, मिजाज और टाइमिंग किस कदर मायने रखती है।