फतेहपुर के रहने वाले भाई-बहन ने दिल्ली में की आत्महत्या
Bagpat News - थाना रमाला क्षेत्र के फतेहपुर चक गांव के भाई-बहन ने दिल्ली के किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 32 वर्षीय वीरेश और 30 वर्षीय प्रीति पिछले 4 साल से दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। शवों को...

थाना रमाला क्षेत्र के फतेहपुर चक गांव निवासी भाई-बहन ने दिल्ली के अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि दोनों 4 साल से दोनों दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित फ्लैट में किराए पर रहकर पढ़ाई व नौकरी कर रहे थे। मृतक वीरेश कुमार तोमर उम्र 32 वर्ष और उसकी बहन प्रीति उम्र 30 वर्ष निवासी फतेहपुर चक थाना रमाला दिलशाद गार्डन डी पॉकेट के एक फ्लैट में 2021 से किराए पर रह रहे थे। जानकारी के अनुसार फ्लैट से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट के बंद दरवाजे को खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरे में दोनों भाई-बहन फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस परिवार व आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। वहीं जब यह सूचना फतेहपुर चक में उनके परिजनों को लगी तो उनमें शोक की लहर दौड़ गई। लोगों की भीड़ उनके परिजनों के घर पहुँचना शुरू हो गई। एयरमैन पिता की डयूटी के दौरान हो गई थी मौत रमाला, संवाददाता। मृतक भाई-बहन के पिता देवेंद्र सिंह दिल्ली एयरफोर्स में थे और उनकी ड्यूटी के दौरान ही हृदय गति रुकने से 14 साल पहले मौत हो गई थी। वहीं माँ अनीता की भी 3 साल पहले मौत हो चुकी हैं। गाँव में इनके चाचा योगेंद्र व उनका परिवार ही रहता है। योगेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वीरेश इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ वहीं पर प्राइवेट जॉब भी करता था जबकि प्रीति सीए (चार्टेड अकॉउंट) की तैयारी कर रही थी। ग्रामीणों के अनुसार दोनों भाई-बहन अपनी पढ़ाई में ही लगे रहते थे और 2021 के बाद से दोनों ही गांव में बहुत कम आते थे। दोनों भाई-बहन की मौत से हर कोई गमगीन है। घटना के बाद परिवार के लोग भी दिल्ली रवाना हो गए थे। एक माह पहले गांव आया था वीरेश रमाला। मृतक वीरेश एक माह पहले ही गांव आया था। वह गाँव आकर ग्राम प्रधान पति से किसी कागजात के सम्बंध में मिला था। बताया गया है कि मृतक पिता की पेंशन बहन को मिलने लगे, इसी सिलसिले में वह ग्राम प्रधान से कागजात तैयार कराने पहुँचा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।