Special Vehicle Inspection Campaign in Tarapur to Enhance Traffic Safety and Law Enforcement वाहन जांच अभियान में 21,500 रुपये जुर्माना वसूला, Munger Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMunger NewsSpecial Vehicle Inspection Campaign in Tarapur to Enhance Traffic Safety and Law Enforcement

वाहन जांच अभियान में 21,500 रुपये जुर्माना वसूला

तारापुर में शनिवार और रविवार को पुलिस द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान 21,500...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरMon, 2 June 2025 02:56 AM
share Share
Follow Us on
वाहन जांच अभियान में 21,500 रुपये जुर्माना वसूला

तारापुर, निज संवाददाता। शनिवार एवं रविवार को तारापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर सिंह के नेतृत्व में शहीद चौक पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में इंस्पेक्टर विवेक राज,थाना अध्यक्ष राजकुमार,अपर थाना अध्यक्ष अभिनंदन कुमार, पीटीसी इरफान खान सहित पुलिस बल के जवानों ने भाग लिया।एसडीपीओ सिंह ने बताया कि इस विशेष जांच का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, अवैध गतिविधियों पर रोकथाम करना तथा आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान वाहन चालकों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट की अनिवार्यता सहित अन्य सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच की गई।अभियान

के दौरान लहरिया कट, ट्रिपल लोडिंग तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने,जैसे नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई करते हुए मौके पर ही कुल 21,500 रूपया का जुर्माना वसूला गया। थाना अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि इस तरह के अभियान से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सकेगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने कहा कि यह विशेष वाहन जांच अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का माहौल कायम रह सके। साथ ही उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ वाहन चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।