30 किसानों के बीच मड़ुआ, गुंदली और अरहर बीज का वितरण
दुबलाबेड़ा सामुदायिक भवन में हेसातू पंचायत के 30 किसानों को उन्नत किस्म के मड़ुआ, गुंदली और अरहर बीज का वितरण किया गया। समाजसेवी किशोर बेदिया ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य किसानों को उन्नत बनाना है।...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 1 June 2025 08:27 PM

अनगड़ा, प्रतिनिधि। दुबलाबेड़ा सामुदायिक भवन में हेसातू पंचायत के 30 किसानों के बीच रविवार को उन्नत किस्म के मड़ुआ, गुंदली और अरहर बीज का वितरण किया गया। समाजसेवी किशोर बेदिया ने बताया कि किसानों को उन्नत बनाने के लिए बीज का वितरण किया जा रहा है। मौके पर शंकर बेदिया, सिकंदर बेदिया, अनीता देवी, रेखा देवी, गीता देवी, सिवन देवी, विपत्ति देवी आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।