Congress s Jai Hind Sabha Criticized by MLA Ram Singh Kaida as Political Drama कांग्रेस की सभा राजनीतिक नाटक: कैड़ा, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsCongress s Jai Hind Sabha Criticized by MLA Ram Singh Kaida as Political Drama

कांग्रेस की सभा राजनीतिक नाटक: कैड़ा

भीमताल में विधायक राम सिंह कैड़ा ने कांग्रेस की जय हिन्द सभा को राजनीतिक नाटक करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सैनिकों के शौर्य को सहन नहीं कर पा रही है। मोदी के...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSun, 1 June 2025 09:07 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस की सभा राजनीतिक नाटक: कैड़ा

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को भीमताल में कहा कि कांग्रेस की जय हिन्द सभा एक राजनीतिक नाटक है। यहां आयोजित प्रेसवार्ता में विधायक कैड़ा ने कांग्रेस की हल्द्वानी में आयोजित जय हिन्द सभा प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सैनिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शौर्य को सह नहीं पा रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से कांग्रेस में बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर स्थिति में आगे बढ़ रहा है। मोदी के नेतृत्व में देश के सैनिकों ने देश के सम्मान की हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया है और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी ने सेना की कार्रवाई पर सबूत मांग कर साबित किया है कि उन्हें देश की सेना पर भरोसा नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।