बढ़ते कोरोना मामलों के बीच दिल्ली में पहली मौत, अस्पताल में भर्ती थी महिला
हाल के दिनों में बढ़ते कोरोना मरीजों के बीच बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली में कोविड संक्रमित एक 60 साल की महिला की मौत हो गई है। इस मामले पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बयान सामने आया है।

हाल के दिनों में बढ़ते कोरोना मरीजों के बीच बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली में कोविड संक्रमित एक 60 साल की महिला की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय महिला को आंतों में समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार को महिला की मौत हो गई। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि जब महिला की जांच की गई तब जाकर पता चला कि उन्हें कोविड का संक्रमण भी हुआ था।
दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों पर लोगों का हौसला बनाए रखने के लिए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि चिंता करने की जरूरत नहीं है। दिल्ली की सरकार और हॉस्पिटल किसी भी स्थिति से से निपटने के लिए तैयार हैं।
बता दें कि दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब तक दिल्ली में कुल 294 कोविड संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है।