Police Arrest Two Suspects for Robbery of Elderly Woman in Baijnath लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार, Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsPolice Arrest Two Suspects for Robbery of Elderly Woman in Baijnath

लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार

बैजनाथ पुलिस ने 85 वर्षीय रेवती देवी के साथ हुई लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूट में शामिल मोबाइल और सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अल्मोड़ा जेल...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरSat, 31 May 2025 12:16 PM
share Share
Follow Us on
लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार

गरुड़, संवाददाता। बैजनाथ पुलिस ने बुजुर्ग महिला से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूटी गई धनराशि व सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद दोनों को अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। पहले यह मामला राजस्व पुलिस के पास था। बाद में रेग्युलर पुलिस को सौंपा गया। बैजनाथ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दस मई को को राजस्व क्षेत्र लखनी निवासी रेवती देवी उम्र 85 वर्ष ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट कर उनके कान के कुंडल व मोबाइल एवं ₹10000 लूट लिए।

इसके बाद राजस्व पुलिस ने 309(6) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ। गंभीर प्रकृति का अपराध होने के कारण विवेचना राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हुई। एसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देश के बाद जांच टीम गठित की गई। इसके बाद टीम ने बागेश्वर, कपकोट बैजनाथ, गरुड़ क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 40 से 45 सीसीटीवी कैमरों की 1200 घंटे से अधिक की रिकॉर्डिंग चेक की गई। इस दौरान पुलिस को 29 मई को विशाल अधिकारी को घटना में लूटे गए मोबाइल सहित कपकोट से तथा 30 मई को दोसरा आरोपी देवेंद्र कुमार उर्फ बब्लू को कौसानी क्षेत्र से लूट की घटना में लूटी गई धनराशि व संपत्ति सहित गिरफ्तार किया गया है। दोनों को जेल भेज दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।