Poet Abhimanyu Pandey Mannu Honored with Shikhar Award for Hindi Promotion कवि व साहित्यकार अभिमंयु को मिला सम्मान, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsPoet Abhimanyu Pandey Mannu Honored with Shikhar Award for Hindi Promotion

कवि व साहित्यकार अभिमंयु को मिला सम्मान

Kushinagar News - कवि व साहित्यकार सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय मन्नू को 19 वें लेखक मिलन शिविर में पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी द्वारा शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हिन्दी के प्रचार-प्रसार में उनकी महत्वपूर्ण...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरMon, 2 June 2025 11:48 AM
share Share
Follow Us on
कवि व साहित्यकार अभिमंयु को मिला सम्मान

कुशीनगर। फाजिलनगर निवासी कवि व साहित्यकार सार्जेंट अभिमन्यु पाण्डेय मन्नू को 19 वें लेखक मिलन शिविर शिलांग 2025 में देश-विदेश में हिन्दी के प्रचार-प्रसार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया है। 1990 में स्थापित पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी पूर्वोत्तर भारत में हिन्दी के प्रचार के लिए कार्य करती है और प्रति वर्ष भारत के कोने कोने से चुने हुए साहित्यकारों, कवियों को सम्मानित करते हैं। मेघालय में पिछले 30 मई को आयोजित सम्मान समारोह में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेघालय सरकार में सचिव डा. बीबी तिवारी, विशिष्ट अतिथि मनीपुर विश्वविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष डा. सुशील कुमार शर्मा, डिग्री कॉलेज एटा उत्तर प्रदेश की अवकाश प्राप्त हिन्दी विभागाध्यक्ष डा. सुनीता सक्सेना ने संयुक्त रूप से कवि मन्नू को माला, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विमल बजाज, आयोजक अकादमी के सचिव अकेला, संरक्षक मनोज मोदी, सत्यनारायण बेनीवाल, पुरुषोत्तम दास आदि उपस्थित रहे। उनके इस उपलब्धि पर क्षेत्र के डा. उमाकांत राय, डा. रामनरेश दुबे, डा. प्रेमचंद सिंह, जितेन्द्र पाण्डेय जौहर, अवधकिशोर अवधू, भूपेन्द्रराय गंवार, मनंजय तिवारी निर्मल, आकाश महेश पुरी, राजकुमार भट्ट बावरा, ओमप्रकाश द्विवेदी ओम्, रमापति रसिया आदि साहित्यकारों ने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।