Numerology Horoscope Ank Rashifal Lucky Number 2-8 June 2025 इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए बेहद शुभ रहेगा ये सप्ताह, हर जगह से होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Numerology Horoscope Ank Rashifal Lucky Number 2-8 June 2025

इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए बेहद शुभ रहेगा ये सप्ताह, हर जगह से होगा लाभ

ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 2 June 2025 11:45 AM
share Share
Follow Us on
इन तारीखों में जन्मे लोगों के लिए बेहद शुभ रहेगा ये सप्ताह, हर जगह से होगा लाभ

ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। आइए जानते हैं ये सप्ताह किन लोगों के लिए शुभ रहने वाला है...

मूलांक 3- व्यापार में धन लाभ होगा। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। कई सोर्स से रुपए-पैसे आएंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

मूलांक 5- नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी की तलाश पूरी होगी। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।

मूलांक 7 - पराक्रम रंग लाएगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। शत्रु पराजित होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी। कला के प्रति रुझान बढ़ेगा। व्यापार के लिए समय अच्छा है।

मूलांक 9- जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शैक्षिक कार्यों में बड़ी कामयाबी मिलेगी। इस हफ्ते आपको आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके इतर अपने काम पर ध्यान दें, मेहनत करें, लाभ होगा। लेन-देन के मामलों को पहले निपटाएं। आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है। आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:इन 5 राशियों के लि्ए शुभ रहेगा ये सप्ताह, धन-धान्य में होगी वृद्धि
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!