Mars Transit In Leo : सिंह राशि में मंगल का प्रवेश इन राशियों को देगा शुभ फल, अच्छे दिनों की होगी शुरुआत
Mars Transit In Leo : 7 जून को मंगल देव सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है।

Mangal Ka Rashi Parivartan Mars Transit In Leo : 7 जून को मंगल देव सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। आइए जानते हैं, मंगल के कुंभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। इन राशि वालों के लिए आने वाला एक माह बेहद ही शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं सिंह राशि में मंगल के प्रवेश से किन राशियों को होगा लाभ-
मेष राशि : मंगल के गोचर से मेष राशि वालों के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। इस माह में आपके सभी कार्य बनने लगेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृ्द्धि होगी। व्यक्तित्व में निखार आएगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। आकस्मिक धन लाभ होगा। कार्यों की बाधाएं समाप्त होंगी। प्रोफेशनल लाइफ मं सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जीवन के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल करेंगे।
सिंह राशि : सिंह राशि वालों के लिए मंगल का गोचर कल्याणकारी साबित होगा। इससे आपको हर कार्य में अपार सफलता मिलेगी। आमदनी के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अविवाहितों का शादी-विवाह तय हो सकता है। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होंगे। आपके सभी सपने साकार होंगे।धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। नौकरी-कारोबार में खूब तरक्की करेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। करियर में सफलता आपके कदम चूमेगी। जीवन में जो चाहेंगे, उसकी उपलब्धता होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)