KL Rahul and Athiya Shetty welcome baby girl amid IPL 2025 IPL 2025 के बीच केएल राहुल के घर गूंजी किलकारी, पत्नी आथिया शेट्टी ने नन्ही परी को दिया जन्म, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़KL Rahul and Athiya Shetty welcome baby girl amid IPL 2025

IPL 2025 के बीच केएल राहुल के घर गूंजी किलकारी, पत्नी आथिया शेट्टी ने नन्ही परी को दिया जन्म

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने नन्ही परी को जन्म दिया है। राहुल ने खुद यह जानकारी फैंस के साथ शेयर की।

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तानMon, 24 March 2025 09:01 PM
share Share
Follow Us on
IPL 2025 के बीच केएल राहुल के घर गूंजी किलकारी, पत्नी आथिया शेट्टी ने नन्ही परी को दिया जन्म

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल पिता बन गए हैं। आईपीएल 2025 के बीच राहुल के घर किलकारी गूंजी है। सोमवार को उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया। राहुल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए यह जानकारी फैंस के साथ शेयर की। अथिया ने भी बेटी के जन्म पर पोस्ट शेयर की है। राहुल हाल ही में विशाखापट्टनम में आईपीएल के 18वें सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) से जुड़े थे लेकिन रविवार रात अचानक से मुंबई वापस लौट गए। 32 वर्षीय राहुल और अथिया मुंबई में रहते हैं। अथिया एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं।

राहुल और अथिया ने करीब तीन साल तक डेट करने के बाद 23 जनवरी 2023 को शादी रचाई थी। दोनों शादी के बाद साल बाद पहली बार पेरेंट्स बने हैं। राहुल और अथिया शेट्टी ने नवंबर 2024 में गुड न्यूज की जानकारी दी थी। वहीं, अब दोनों के घर खुशियों की सौगात आने पर बधाइयों का तांता लग गया है। एक यूजर ने कमेंट किया, ''केएल राहुल भाई और अथिया शेट्टी भाभी, आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई।'' अन्य ने कहा, ''बधाई हो। आपको देवी का वरदान मिला है। अपने परिवार के साथ समय बिताइए, यह अनमोल पल हैं। हम अब आपके मैदान पर लौटने का इंतजार करेंगे।''

ये भी पढ़ें:रोहित, गिल, यशस्वी या राहुल...IPL 2025 में कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल आईपीएल मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का हिस्सा थे। राहुल भले ही सोमवार को डीसी वर्सेस एलएसजी मैच में उपलब्ध नहीं हैं लेकिन वह दूसरे मैच के लिए टीम से जुड़ सकते हैं। दिल्ली को 30 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलना है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल के एक पारिवारिक मित्र ने कहा कि वह टीम के अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। बता दें की राहुल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल थे, जहां वह अच्छी फॉर्म में नजर आए।

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज , आईपीएल 2025 , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |