रोहित शर्मा और एमएस धोनी के रिटायरमेंट में खास कनेक्शन! ये संयोग जान आप भी रह जाएंगे हैरान
रोहित शर्मा और एमएस धोनी के रिटायरमेंट का समय लगभग एक ही था, दोनों दिग्गजों ने 7 बजकर 29 मिनट पर रिटायरमेंट का ऐलान किया। वहीं अपना आखिरी टेस्ट भी दोनों ने मेलबर्न में खेला।

एमएस धोनी और रोहित शर्मा...भारतीय क्रिकेट के दो बड़े सितारे हैं। धोनी ने 5 साल पहले 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान किया था। वहीं टी20 क्रिकेट के बाद अब रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट और धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास में एक अलग ही कनेक्शन निकलकर सामने आया है। यह संयोग जान आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां, इन दोनों दिग्गजों की रिटायरमेंट की टाइमिंग लगभग-लगभग एक जैसी थी। यह एक संयोग नहीं तो और किया है।
5 साल पहले 15 अगस्त की शाम को एमएस धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, जिसने क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने रिटायरमेंट की जानकारी ती थी। उन्होंने लिखा था, "1929 बजे से आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, मुझे रिटायर्ड मानिए।"
इस दौरान उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें उनके करियर काे कुछ खास पल थे, बैकग्राउंड में गाना बज रहा था मैं पल दो पल का शायर हूं...।
बुधवार 7 मई की की शाम को, लगभग उसी समय (कुछ सेकंड कम या ज्यादा) रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की। लगभग 1929 बजे तक, वह अब भारत के लिए टेस्ट क्रिकेटर नहीं रहे, क्योंकि उन्होंने अपने रेड-बॉल करियर को अलविदा कह दिया। यह संयोग ही था कि भारत के दो महानतम कप्तानों ने अपनी घोषणाओं का समय लगभग एक ही समय पर तय किया।
रोहित ने टीम इंडिया की टेस्ट कैप की तस्वीर के साथ रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए लिखा, 'सभी को नमस्कार। मैं बस यह साझा करना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। इतने सालों में मिले प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का शुक्रिया।’
एक और संयोग की बात यह है कि रोहित शर्मा और एमएस धोनी दोनों ने अपना अंतिम टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला। रोहित का आखिरी टेस्ट 2024 में बॉक्सिंग डे टेस्ट था क्योंकि वह सिडनी टेस्ट से पहले लाइनअप से बाहर हो गए थे, जबकि धोनी का आखिरी टेस्ट ठीक 10 साल पहले उसी स्थान पर था।