Steve Smith set to make a comeback in IPL 2023 will debut as commentator for the 1st time स्टीव स्मिथ की होगी IPL 2023 में एंट्री, ऑक्शन में नहीं दिया था नाम, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Steve Smith set to make a comeback in IPL 2023 will debut as commentator for the 1st time

स्टीव स्मिथ की होगी IPL 2023 में एंट्री, ऑक्शन में नहीं दिया था नाम

ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर और इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स और पुणे सुपर जायन्ट्स की कप्तानी कर चुके स्टीव स्मिथ ने आईपीएल 2023 ऑक्शन में नाम नहीं दिया था, लेकिन वह इस लीग में नजर आएंगे।

Namita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 27 March 2023 02:45 PM
share Share
Follow Us on
स्टीव स्मिथ की होगी IPL 2023 में एंट्री, ऑक्शन में नहीं दिया था नाम

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 ऑक्शन में स्टीव स्मिथ अनसोल्ड रहे थे, जिसके बाद उन्होंने आईपीएल 2023 ऑक्शन के लिए अपना नाम ही नहीं दिया। आईपीएल में पुणे सुपरजायन्ट् और राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके स्मिथ लेकिन आईपीएल 2023 का हिस्सा होंगे। स्मिथ ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। दरअसल आईपीएल 2023 में स्मिथ मैदान पर खेलते हुए नहीं, बल्कि खेल रहे खिलाड़ियों पर कमेंट करते दिखेंगे। स्टीव स्मिथ आईपीएल 2023 कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं।

स्मिथ ने शेयर किए वीडियो में कहा, 'नमस्ते इंडिया! मेरे पास आपके लिए एक एक्साइटिंग न्यूज है, मैं आईपीएल 2023 ज्वॉइन कर रहा हूं। हां, यह सही है, मैं आईपीएल 2023 में एक एकदम अलग टीम से जुड़ रहा हूं।'

ये भी पढ़ें:IPL 2023: संजय मांजरेकर ने बताया, आईपीएल में इस टीम का है सबसे दमदार बॉलिंग अटैक

स्मिथ ने कुल 103 आईपीएल मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 34.51 की औसत और 128.09 के स्ट्राइक रेट से कुल 2485 रन बनाए हैं। आईपीएल में स्मिथ के नाम एक शतक और 11 अर्धशतक दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें:आजम के आउट होते ही भड़का PAK फैन, सरेआम उड़ाया मोटापे का मजाक- देखें Video