women s odi world cup 2025 full schedule inauguration on 30 September india vs Pakistan on 5 october Women's ODI WC 2025: वर्ल्ड कप में 5 अक्टूबर को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें; पूरा शेड्यूल जानिए, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़women s odi world cup 2025 full schedule inauguration on 30 September india vs Pakistan on 5 october

Women's ODI WC 2025: वर्ल्ड कप में 5 अक्टूबर को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें; पूरा शेड्यूल जानिए

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद इंडिया और पाकिस्तान में तनाव बरकरार है। इस बीच दोनों देशों की महिला क्रिकेट टीमें 5 अक्टूबर को वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भिड़ेंगी। यह मैच कोलंबो में होगा।

Chandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 16 June 2025 03:36 PM
share Share
Follow Us on
Women's ODI WC 2025: वर्ल्ड कप में 5 अक्टूबर को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें; पूरा शेड्यूल जानिए

महिलाओं के एकदिवसीय विश्व कप 2025 में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की टीमें 5 अक्टूबर को कोलंबो में भिड़ेंगी। टूर्नामेंट की मेजबानी भारत कर रहा है लेकिन पाकिस्तान के सारे मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने महिला विश्व कप का शेड्यूल जारी कर दिया है।

30 सितंबर को बेंगलुरु में भारत और श्रीलंका के बीच महिला विश्व कप का उद्घाटन मैच खेला जाएगा। फाइनल 2 नवंबर को बेंगलुरु या फिर कोलंबो खेला जाएगा। अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल में नहीं पहुंचती है तो बेंगलुरु और अगर पहुंचती है तो कोलंबो में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भिड़ेंगी। 30 सितंबर से विश्व कप का आगाज हो रहा है। उस दिन बेंगलुरु के एम. चिन्नस्वामी स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच उद्घाटन मैच खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 1 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

महिला एकदिवसीय विश्व कप 2025 का पूरा शेड्यूल

30 सितंबर- भारत बनाम श्रीलंका, बेंगलुरु

1 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर

2 अक्टूबर- बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

3 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, बेंगलुरु

4 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, कोलंबो

5 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

6 अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, इंदौर

7 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, गुवाहाटी

8 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

9 अक्टूबर- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, विजाग

10 अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, विजाग

11 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी

12 अक्टूबर- इभारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, विजाग

13 अक्टूबर- दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, विजाग

14 अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, कोलंबो

15 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

16 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, विजाग

17 अक्टूबर- दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, कोलंबो

18 अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

19 अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड, इंदौर

20 अक्टूबर- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, कोलंबो

21 अक्टूबर- दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

22 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, इंदौर

23 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी

24 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, कोलंबो

25 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, इंदौर

26 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी

26 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश, बेंगलुरु

29 अक्टूबर- सेमीफाइनल 1, गुवाहाटी/कोलंबो

30 अक्टूबर- सेमीफाइनल 2, बेंगलुरु

2 नवंबर- फाइनल, कोलंबो/बेंगलुरु

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, IPL 2025 Final Live, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |