Neelkamal Singh Shilpi Raj Namrita Malla Superhit Song Chadhal Jawani Rasgulla Cross 100 Milion Watch Video On Youtube 100 मिलियन क्लब में शामिल हुई नीलकमल का सेंसेशनल सॉन्ग 'चढ़ल जवानी रसगुल्ला', नम्रता मल्ला के ठुमकों ने लगाई आग, Bhojpuri Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़भोजपुरीNeelkamal Singh Shilpi Raj Namrita Malla Superhit Song Chadhal Jawani Rasgulla Cross 100 Milion Watch Video On Youtube

100 मिलियन क्लब में शामिल हुई नीलकमल का सेंसेशनल सॉन्ग 'चढ़ल जवानी रसगुल्ला', नम्रता मल्ला के ठुमकों ने लगाई आग

'चढ़ल जवानी रसगुल्ला' गाने को 17 मई को टी –सिरिज हमार भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। गाने ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया था। यह गाना जितना खूबसूरत है।

Priti Kushwaha लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीFri, 27 Oct 2023 08:24 PM
share Share
Follow Us on
100 मिलियन क्लब में शामिल हुई नीलकमल का सेंसेशनल सॉन्ग 'चढ़ल जवानी रसगुल्ला', नम्रता मल्ला के ठुमकों ने लगाई आग

Chadhal Jawani Rasgulla Song: सुपर स्टार नीलकमल सिंह और शिल्पी राज का सेंसेशनल गाना 'चढ़ल जवानी रसगुल्ला' को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस गाने में नम्रता मल्ला के लटकों-झटकों और ठुमकों ने आग लगा दी है। नीलकमल के इस गाने ने रिकॉर्ड बना दिया है। इस 'चढ़ल जवानी रसगुल्ला' गाने ने 100 मिलियन क्लब में एंट्री कर ली है। इस गाने को अब तक 100,910,663  से भी अधिक लोग देख चुके हैं और यह गाना खूब वायरल भी हो रहा है।

नम्रता मल्ला की बोल्डनेस ने लगाई आग
'चढ़ल जवानी रसगुल्ला' गाने को 17 मई को टी –सिरिज हमार भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। गाने ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया था। यह गाना जितना खूबसूरत है, उसका म्यूजिक वीडियो उतना ही लाजवाब है। गाने के म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी इंडस्ट्री की सिजलिंग एक्ट्रेस नम्रता मल्ला अपनी अदाओं और बोल्डनेस से आग लगा दी है। तो वहीं नीलकमल सिंह भी इस गाने में जमकर मस्ती करते नजर आए। बता दें कि ये एक मस्ती भरा गाना है। इस गाने को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। गाने को अभी भी रियल टाइम में खूब देखा जा रहा है।

100 मिलियन का आंकड़ा छू लेना बड़ी बात है
इस गाने की सफलता को लेकर नीलकमल सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 100 मिलियन का आंकड़ा छू लेना बड़ी बात है। गाना 'चढ़ल जवानी रसगुल्ला' ने यह कर दिखाया। बता दें कि नीलकमल सिंह, नम्रता मल्ला और शिल्पी राज इस इंडस्ट्री के अच्छे कलाकार हैं। उनके गाने रिलीज होते ही यू्ट्यूब पर गर्दा उड़ा देते हैं। 'चढ़ल जवानी रसगुल्ला' के गीतकार आशुतोष तिवारी हैं। संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं। निर्देशक लक्की विश्वकर्मा हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।