Aadar Jain Alekha Advani Break Silence On His Tara Sutaria Timepass Comment Says It Is Unfair For Her And Her Family तारा सुतारिया को टाइमपास बताने पर एक्स आदर जैन ने दी सफाई- ब्रेकअप के बाद दूसरे को..., Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAadar Jain Alekha Advani Break Silence On His Tara Sutaria Timepass Comment Says It Is Unfair For Her And Her Family

तारा सुतारिया को टाइमपास बताने पर एक्स आदर जैन ने दी सफाई- ब्रेकअप के बाद दूसरे को...

आदर जैन की अलेखा से शादी काफी चर्चा में रही थी, लेकिन उससे ज्यादा सुर्खियों में रहा था आदर का टाइमपास कमेंट जिस वजह से उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था।

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तानTue, 18 March 2025 03:18 PM
share Share
Follow Us on
तारा सुतारिया को टाइमपास बताने पर एक्स आदर जैन ने दी सफाई- ब्रेकअप के बाद दूसरे को...

तारा सुतारिया के एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन ने कुछ दिनों पहले शादी की है। तारा से ब्रेकअप के बाद आदर ने अलेखा आडवाणी को डेट किया और जब दोनों की शादी थी तब आदर ने अपनी स्पीच में बताया था कि वह इससे पहले जिस रिलेशनशिप में थे वो टाइमपास था। इसके बाद से आदर को काफी ट्रोल किया गया। अब आदर ने इस पर सफाई दी है।

क्या की आदर ने सफाई

आदर ने कहा कि उन्होंने 20 साल बोला था ना कि 4 साल। उनके स्टेटमेंट और चुप्पी को गलत समझा गया है। वह बोले, यह गलत है अलेखा, उनके परिवार और तारा के लिए और उनके परिवार के लिए भी। जाहिर सी बात है कि जो लोग बोल रहे हैं वो सच्च नहीं है। आदर ने बताया कि अलेखा उनकी पुरानी दोस्त हैं। वह उन्हें अच्छे से समझती हैं।

आदर ने यह भी कहा कि सबको पास्ट होता है और बस किसी का रिलेशन नहीं चल तो इसका मतलब यह नहीं कि आप दूसरे के बारे में गलत बोलो।

अलेखा ने क्या कहा

वहीं अलेखा ने कहा कि वह बचपन से आदर के साथ हैं लेकिन अलग बॉन्ड के साथ। मैं उसकी लाइफ का पूरा सच जानती हूं। यहां तक की जारा भी जानती थी कि हम दोस्त हैं लंबे समय से। यह स्टोरी बेसलेस है।

दरअसल, जब आदर ने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया था कि वह अलेखा को डेट कर रहे हैं और अलेखा के साथ वह लंबे समय से हैं तो सबने आदर पर तारा को बेस्टफ्रेंड के साथ चीट करने का आरोप लगाया था। अलेखा को भी काफी ट्रोल किया गया था कि उन्हें दोस्त होकर दूसरी दोस्त को धोखा दिया।

ये भी पढ़ें:आदर जैन तारा सुतारिया के साथ कर रहे थे टाइम पास? देखें सगाई में क्या बोले

बता दें कि आदर और अलेखा ने 21 फरवरी को इसी साल शादी की जिसमें पूरा कपूर परिवार करीना कपूर, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, आलिया भट्ट और नीतू कपूर समेत कई सेलेब्स शामिल हुआ था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।