aadar jain alekha advani pre wedding function pics आदर जैन- आलेखा आडवाणी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन करिश्मा कपूर की बेटी समायरा ने लूटी महफिल, Bollywood Hindi News - Hindustan

आदर जैन- आलेखा आडवाणी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन करिश्मा कपूर की बेटी समायरा ने लूटी महफिल

  • आदर जैन और आलेखा आडवाणी के शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। नीतू और करिश्मा कपूर ने इस ग्रैंड फंक्शन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें कपूर परिवार कको एक साथ देखा जा सकता है। हालांकि, करीना और रणबीर कपूर नहीं नजर आए।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानMon, 13 Jan 2025 08:43 PM
share Share
Follow Us on
आदर जैन- आलेखा आडवाणी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन करिश्मा कपूर की बेटी समायरा ने लूटी महफिल

बॉलीवुड एक्टर आदर जैन और उनकी मंगेतर अलेखा आडवाणी ने हाल ही में गोवा में अपने प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत कर दी है। दोनों के फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें कपूर परिवार और उनके कुछ करीबी दोस्त ही नजर आ रहे हैं। स्टार कपल ने इस ग्रैंड फंक्शन की शुरुआत गोवा में समुंद्र के किनारे की। सामने आई तस्वीरों में कपल रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन में दोनों ने बेहद खूबसूरत आउटफिट में नजर आए। अलेखा ने शानदार ड्रेस और आदर ने कैजुअल लेकिन स्टाइलिश लुक अपनाया। हालांकि, इस फंक्शन में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और करीना कपूर स्पॉट नहीं हुए।

आदर जैन ने समुंद्र के किनारे ही आलेखा को शादी के लिए प्रोपोज किया था, इसके बाद कपल ने सितंबर 2024 में सगाई कर ली थी। पिछले साल नवंबर में रोका सेरेमनी हुई थी और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं जिसकी शुरुआत हो चुकी है। दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें नीतू और करिश्मा कपूर ने शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस की बेटी समायरा वाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

बता दें, आदर जैन एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर चुके हैं। दोनों को अक्सर कपूर परिवार के फंक्शन में देखा गया था। हालांकि, ये रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा। बाद में एक्टर की जिंदगी में आलेखा की एंट्री हुई। दोनों एक दूसरे को करीब दो सालों तक डेट करने के बाद अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।