Akshay Kumar Believes Hollywood Superheroes Inspired From Indian mythology 'भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित हैं ये सुपरहीरोज', महाभारत पर बेस्ड है यह हॉलीवुड फिल्म?, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAkshay Kumar Believes Hollywood Superheroes Inspired From Indian mythology

'भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित हैं ये सुपरहीरोज', महाभारत पर बेस्ड है यह हॉलीवुड फिल्म?

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने कहा कि उन्हें निजी तौर पर ऐसा लगता है कि हॉलीवुड के ज्यादातर सुपरस्टार्स का आइडिया भारतीय पौराणिक कहानियों से लिया गया है।

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तानWed, 18 June 2025 05:38 PM
share Share
Follow Us on
'भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित हैं ये सुपरहीरोज', महाभारत पर बेस्ड है यह हॉलीवुड फिल्म?

क्या आप भी 'आयरन मैन', 'सुपरमैन', 'बैटमैन' और 'स्पाइडर मैन' जैसे हॉलीवुड फिल्मों के किसी सुपरहीरो के दीवाने हैं? बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का मानना है कि मार्वल और डीसी कॉमिक्स के ये सभी सुपरहीरो किरदार असल में भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित हैं। अक्षय कुमार को लगता है कि हॉलीवुड ने इन सभी सुपरहीरोज का आइडिया भारतीय मिथकीय और पौराणिक कहानियों से लिया है।

पौराणिक कथाओं से प्रेरित हैं हॉलीवुड सुपरहीरो!

खिलाड़ी कुमार अभी अपनी फिल्म 'हाउसफुल-5' के लिए सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि क्या देश में मौजूद सभी कहानियों को लोगों के साथ साझा किए जाने के लिए कोई प्लेटफॉर्म या स्टेज मिल रहा है? इस सवाल के जवाब में अक्षय कुमार ने कहा, "यहां पर (भारत में) बेहिसाब कहानियां हैं, और मुझे पर्सनली ऐसा लगता है कि हॉलीवुड हमारे यहां से तमाम कहानियां उठाता है।"

महाभारत से लिया गया स्टार वॉर्स का आइडिया?

अक्षय कुमार ने कहा, "उनके सुपरहीरो और उन सुपरहीरोज की शक्तियां, सब कुछ हमारी पौराणिक कहानियों से प्रेरित है। जिस तरह की कहानियां हमारे पास हैं वो अविश्वसनीय हैं। उदाहरण के लिए फिल्म कणप्पा आने तक मुझे उस कहानी के बारे में नहीं पता था।" अक्षय कुमार की बात को आगे बढ़ाते हुए विष्णु मांचू ने कहा कि उन्हें भी लगता है कि स्टार वॉर्स का आइडिया 'महाभारत' से लिया गया है। उन्होंने कहा कि ET की कहानी भी सत्यजीत रे की एक कहानी से प्रेरित थी।

महादेव के भक्त की कहानी सुनाती है कणप्पा

बता दें कि अक्षय कुमार और विष्णु फिल्म कणप्पा में साथ काम करते नजर आएंगे। कणप्पा एक पौराणिक कहानी है जो महादेव के भक्त कणप्पा की जिंदगी से प्रेरित है। जहां विष्णु फिल्म में लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे, वहीं मोहनलाल और प्रभास भी फिल्म में अहम किरदार निभाते दिखेंगे। खिलाड़ी कुमार इस फिल्म में महादेव शिव और काजल अग्रवाल देवी पार्वती के किरदार में होंगी। यह फिल्म सिनेमाघरों में 27 जून को रिलीज होने जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।