akshay kumar starrer film Houseful 5 Box Office Day 8 Houseful 5 Box Office Day 8: अक्षय कुमार की फिल्म ने की अब तक की सबसे कम कमाई, Bollywood Hindi News - Hindustan

Houseful 5 Box Office Day 8: अक्षय कुमार की फिल्म ने की अब तक की सबसे कम कमाई

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल के दूसरे शुक्रवार की कमाई की जानकारी सामने आई है। फिल्म ने अभी तक की सबसे कम कमाई की है। उम्मीद जताई जा रही है फिल्म को इस वीकेंड का फायदा होगा।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानSat, 14 June 2025 07:48 AM
share Share
Follow Us on
Houseful 5 Box Office Day 8: अक्षय कुमार की फिल्म ने की अब तक की सबसे कम कमाई

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत शानदार थी। लेकिन समय के साथ ये फिल्म ऑडियंस पर से अपनी पकड़ भी छोड़ती जा रही है। सस्पेंस, थ्रिलर से भरी इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। शुरू में फिल्म ने सधी हुई कमाई की। लेकिन अब उनकी कमाई के आंकड़ों में गिरावट देखी जा रही है। हाउसफुल 5 ने अपने दूसरे शुक्रवार को अभी तक की सबसे कम कमाई की। फिल्म अपने आठवें दिन सिर्फ इतने ही करोड़ जोड़ पाई।

हाउसफुल 5 की कमाई

Sacnilk के अनुसार फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार यानी आठवें दिन सिर्फ 6 करोड़ की कमाई की। अब तक फिल्म की कुल कमाई 133.25 करोड़ तक पहुंच गई है। उम्मीद जताई जा रही है फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा और इस कमाई में बढ़ोतरी देखी जाएगी।

ये है हाउसफुल 5 की अब तक की कमाई की जानकारी

पहला शुक्रवार-24 करोड़

पहला शनिवार 31 करोड़

पहला रविवार 32.5 करोड़

पहला सोमवार 13 करोड़

पहला मंगलवार 11.25 करोड़

पहला बुधवार 8.5 करोड़

पहला गुरुवार 7 करोड़

दूसरा शुक्रवार 6.00 करोड़

कुल 133.25 करोड़

बता दें, हाउसफुल 5 को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया और कहानी लिखी है प्रोड्यूसर साजिद खान ने। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नर्गिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर, जॉनी लीवर और आकाशदीप साबिर जैसे शानदार एक्टर्स ने साथ काम किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।