Bigg Boss OTT 2 Abhishek Malhan got trolled after commenting on Anant Ambani Radhika Merchant Wedding अनंत अंबानी और राधिक मर्चेंट की शादी पर कमेंट कर बुरा फंसे अभिषेक मल्हान, लोग बोले- जब आपने…, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडBigg Boss OTT 2 Abhishek Malhan got trolled after commenting on Anant Ambani Radhika Merchant Wedding

अनंत अंबानी और राधिक मर्चेंट की शादी पर कमेंट कर बुरा फंसे अभिषेक मल्हान, लोग बोले- जब आपने…

  • Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: ‘बिग बॉस ओटीटी-2’ के अभिषेक मल्हान ने सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पर कमेंट किया है।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तानFri, 12 July 2024 03:28 PM
share Share
Follow Us on
अनंत अंबानी और राधिक मर्चेंट की शादी पर कमेंट कर बुरा फंसे अभिषेक मल्हान, लोग बोले- जब आपने…

अनंत अंबानी और राध‍िका मर्चेंट आज (शुक्रवार) शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जी हां, जामनगर में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन, क्रूज पार्टी, संगीत और हल्‍दी सेरेमनी के बाद अब वे 12 जुलाई के दिन हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के होने जा रहे हैं। ऐसे में अंबानी फैमिली ने देश और विदेश के कई दिग्‍गज सितारों को इंडिया बुलाया है। वहीं जिन्हें नहीं बुलाया वे सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनकी शादी पर कमेंट कर रहे हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी-2’ के अभिषेक मल्हान ने भी यही किया, लेकिन उनका ये कमेंट उन्हीं पर भारी पड़ गया।

अभिषेक ने क्या लिखा?

दरअसल, अनुमान लगाया जा रहा है कि अनंत और राधिका की शादी में तकरीबन 5000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। ऐसे में अभिषेक मल्हान ने X पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘अंबानी ने शादी में 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए हैं। कल्पना कीजिए कि इतने सारे पैसों को अगर गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के इलाज और उनकी जान बचाने पर खर्च किया जाता तो।’

क्या बोल रही है पब्लिक?

लोग अभिषेक को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आपने जब 24 करोड़ रुपये का घर लिया था तब आपके मन में ये ख्याल नहीं आया था?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘उनके पैसे हैं भाई। उन्हें जहां खर्च करना है करने दो।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘मुझे तो इस बात की खुशी हो रही है कि अब दोनों की शादी के फंक्शन्स खत्म हो जाएंगे।’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘आपको नहीं बुलाया इसलिए आपको इतना बुरा लग रहा है न?’ पांचवें यूजर ने लिखा, ‘ये काम सरकार का है, बिजनेसमैन का नहीं।’ यहां देखिए अभिषेक की पोस्ट।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।