Did Bipasha Basu Hit Back Mika Singh Call Him Toxic after Singer accused Dangerous Actress Drama on set मीका सिंह पर बिपाशा ने किया पलटवार? लिखा- टॉक्सिक और निगेटिव लोग…, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडDid Bipasha Basu Hit Back Mika Singh Call Him Toxic after Singer accused Dangerous Actress Drama on set

मीका सिंह पर बिपाशा ने किया पलटवार? लिखा- टॉक्सिक और निगेटिव लोग…

सिंगर मीका सिंह ने डेंजरस नाम की एक वेब सीरीज प्रोड्यूस की थी। इस सीरीज में बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर नजर आए थे। मीका सिंह ने बिपाशा के साथ काम करने को अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा था कि बिपाशा सेट पर ड्रामे करती थीं।

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तानSun, 2 March 2025 09:15 PM
share Share
Follow Us on
मीका सिंह पर बिपाशा ने किया पलटवार? लिखा- टॉक्सिक और निगेटिव लोग…

सिंगर मीका सिंह ने एक इंटरव्यू में बिपाशा बसू और उनके पति करण सिंह ग्रोवर संग काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया था। उन्होंने कहा था कि बिपाशा सिंह ने सेट पर बहुत ड्रामे किए थे। उन्होंने कहा था कि बिपाशा की वजह से सीरीज के पोस्ट प्रोडक्शन में भी काफी देरी हुई थी। साल 2020 में बिपाशा बसू की सीरीज डेंजरस रिलीज हुई थी जिसे मीका सिंह ने प्रोड्यूस किया था। अब बिपाशा बसू ने अपने इंस्टाग्राम पर टॉक्सिक लोगों से जुड़ी एक स्टोरी शेयर की है। बिपाशा ने किसी का नाम तो नहीं लिखा है, लेकिन लोगों का मानना है कि बिपाशा ने ये पोस्ट मीका सिंह के लिए किया है।

बिपाशा बसू ने मीका पर साधा निशाना?

बिपाशा बसू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो पोस्ट शेयर किया है उसमें लिखा है- "टॉक्सिक लोग बवाल करते हैं, दूसरों पर उंगलियां उठाते हैं, दूसरों पर आरोप लगाते हैं और जिम्मेदारी लेने से बचते हैं।" इस पोस्ट को शेयर करते के साथ बिपाशा ने लिखा- "टॉक्सिसिटी और निगेटिवीटी से दूर रहो। भगवान सबका भला करे, दुर्गा दुर्गा!"

बिपाशा बसू का पोस्ट

मीका ने बिपाशा को लेकर कही थी ये बात

बिपाशा ने इस पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं लिखा है, लेकिन लोगों का मानना है कि बिपाशा ने ये पोस्ट मीका सिंह के लिए किया है। बता दें, मीका सिंह ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि उनकी सीरीज का बजट 4 करोड़ था, लेकिन बिपाशा की वजह से फिल्म का बजट 14 करोड़ हो गया था। मीका का बिपाशा के साथ काम करने का अनुभव अच्छा नहीं था।

मीका ने कहा था कि बिपाशा को फिल्म में एक और एक्ट्रेस के साथ कास्ट किया गया था, लेकिन बिपाशा ने अचानक फिल्म में कई शर्तें रख दीं। मिका के अनुसार, बिपाशा ने कई सीन करने से मना कर दिया। वहीं, पोस्ट प्रोडक्शन में बिपाशा और उनके पति करण ने हेल्थ का बहाना बनाकर कई बार देरी की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।