nadeem saifi colled late actress divya bharti volcano of talent aisi deewangi thi म्यूजिक कंपोजर नदीम को सालों बाद याद आई दिव्या भारती, कहा-हे भगवान, टैलेंट का ज्वालामुखी थी, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडnadeem saifi colled late actress divya bharti volcano of talent aisi deewangi thi

म्यूजिक कंपोजर नदीम को सालों बाद याद आई दिव्या भारती, कहा-हे भगवान, टैलेंट का ज्वालामुखी थी

  • म्यूजिक कंपोजर नदीम सैफी को सालों बाद याद आई दिव्या भारती। अपने हाल के इंटरव्यू में नदीम ने एक्ट्रेस को याद करते हुए टैलेंट का ज्वालामुखी बताया और उनकी ही फिल्म का गाना गाया।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानSat, 1 March 2025 11:42 AM
share Share
Follow Us on
म्यूजिक कंपोजर नदीम को सालों बाद याद आई दिव्या भारती, कहा-हे भगवान, टैलेंट का ज्वालामुखी थी

दिव्या भारती करीब 31 साल पहले दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं, लेकिन उनके लिए दीवानगी कुछ ऐसी है कि आज भी उन्हें याद किया जाता है। हाल में एक्ट्रेस का जन्मदिन था। उन्हें याद करते हुए एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। अब म्यूजिक कंपोजर और नदीम-श्रवण जोड़ी के नदीम सैफी ने एक्ट्रेस को याद किया है। नदीम-श्रवण की जोड़ी ने दिव्या भारती की फिल्म दीवाना, दिल का क्या कसूर और रंग जैसी फिल्मों के लिए गाने बनाए थे।

एक्ट्रेस को याद करते हुए नदीम ने रेडियो नशा पर बात करते हुए कहा, “हे भगवान, दिव्या बहुत टैलेंटेड थी। दिव्या भारती टैलेंट का ज्वालामुखी थी। उनके ऊपर तो एक-से-एक गाने दिए हैं।" आगे नदीम ने एक्ट्रेस को याद करते हुए शाहरुख खान के साथ फिल्म दीवाना का टाइटल सॉन्ग गया। नदीम ने आगे कहा "ऐसी दीवानगी थी… वो समा ऐसा था कि दीवानापन था।”

दिव्या भारती ने कई शानदार फिल्मों में काम किया था। सिर्फ ढाई साल के अपने बॉलीवुड करियर में उस समय की टॉप एक्ट्रेस को टक्कर देनी शरू कर दी थी। एक्ट्रेस ने गोविंदा के साथ ‘शोला और शबनम’, शाहरुख खान के साथ ‘दीवाना’, सनी देओल के साथ ‘विश्वात्मा’, ‘रंग’, ‘दिल आशना है’, ‘दिल क्या कसूर’ जैसी फिल्मों में काम किया। परिवार के खिलाफ जा कर फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से शादी की। लेकिन एक दुर्घटना में एक्ट्रेस का निधन हो गया। एक्ट्रेस अपने ही घर की खिड़की से नीचे गिरी, अंदरूनी चोटों की वजह से उनका निधन हुआ था।

उस समय दिव्या उभरता सितारा थीं। उन्होंने कम ही वक्त में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई थी। कई फिल्मों की शूटिंग भी कर रही थीं। साथ ही कई फिल्में साइन कर चुकी थीं। उनके निधन के बाद श्रीदेवी, ममता कुलकर्णी जैसी एक्ट्रेसेज ने उन्हें उनकी साइन की गई फिल्मों में रिप्लेस किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।