पहचान कौन? 1959 में पहली बार बनी थी क्रिकेट पर फिल्म, 'एक्टर की सेंचुरी' से हिट हुई थी मूवी
- पहचान कौन? में आज हम आपको बॉलीवुड की पहली क्रिकेट फिल्म के बारे में बताएंगे। यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में से एक थी।

भारत में क्रिकेट का बहुत ज्यादा क्रेज है। क्रिकेट प्रेमियों की पसंदीदा लीग आईपीएल 2025 आज से शुरू हो रहा है। इस बीच आप हम पहचान कौन में आपको बॉलीवुड की पहली क्रिकेट फिल्म के बारे में बता रहे हैं। ये फिल्म 1959 में रिलीज हुई थी। फिल्म में देव आनंद मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में से एक थी। यह फिल्म हिट साबित हुई थी।
क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम?
क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम था लव मैरिज। फिल्म में देव आनंद क्रिकेट खेलते नजर आए थे। देव आनंद को क्रिकेटर के अवतार में देखकर फैंस काफी खुश हुए थे। यह एक ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म थी।
क्या था देव आनंद की फिल्म का प्लॉट?
फिल्म में देव आनंद के साथ माला सिन्हा लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्म में देव आनंद को सेंचुरी बनाते नजर आए थे। फिल्म भले की क्रिकेट के इर्द-गिर्द बनी थी, लेकिन फिल्म एक प्रेम कहानी पर भी फोकस करती है। फिल्म की कहानी कुछ इस तरह है कि फिल्म की हिरोइन फिल्म के हीरो की बल्लेबाजी देखकर उसके प्यार में पड़ जाती है।
कितनी है फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग?
देव आनंद की लव मैरिज सुबोध मुखर्जी ने डायरेक्ट की थी। फिल्म में देव आनंद और माला सिन्हा के अलावा अभि भट्टाचार्य, प्रणति घोष और हेलन भी अहम भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं तो आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।