Priyanka Chopra Announces Next Hollywood Movie Teams Up With Baywatch Co Star Zac Efron For A Comedy प्रियंका चोपड़ा ने अनाउंस की नई हॉलीवुड फिल्म, बेवॉच एक्टर जैक के साथ आएंगी नजर, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडPriyanka Chopra Announces Next Hollywood Movie Teams Up With Baywatch Co Star Zac Efron For A Comedy

प्रियंका चोपड़ा ने अनाउंस की नई हॉलीवुड फिल्म, बेवॉच एक्टर जैक के साथ आएंगी नजर

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के नए प्रोजेक्ट का अपडेट आया है। वह हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ बेवॉच के को-स्टार नजर आने वाले हैं।

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तानTue, 15 April 2025 09:44 AM
share Share
Follow Us on
प्रियंका चोपड़ा ने अनाउंस की नई हॉलीवुड फिल्म, बेवॉच एक्टर जैक के साथ आएंगी नजर

प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली हैं। वह बेवॉच के अपने को-स्टार जैक एफ्रोन के साथ काम करने वाली हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में विल फेरेल और मिशेल पन्ना भी हैं। पहले फिल्म का नाम जजमेंट डे था। फिल्म एक युवा अपराधी (जैक एफ्रॉन) पर केंद्रित है, जो जेल से बाहर निकलता है और एक अनस्क्रिप्टिड टीवी कोर्टरूम को बंधक बना लेता है क्योंकि उसे विश्वास हो जाता है कि जज (विल फेरेल) ने ऐसा फैसला दिया है, जिसने उसके लाइफ को खराब कर दिया है।

प्रियंका ने किया कन्फर्म

फिलहाल प्रियंका और मिशेल के किरदारों को लेकर कोई जानकारी नहीं है और उनकी डिटेल्स को अभी छिपाया हुआ है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कास्टिंग की घोषणा की एक झलक शेयर करके फिल्म में काम करना कन्फर्म किया है।

फिल्म को विल फेरेल, जेसिका एलबौम और एलेक्स ब्राउन प्रोड्यूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:प्रियंका की वापसी से रश्मिका को खतरा? कृष-4 के लिए चार्ज कर रहीं इतने करोड़

प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली हैं। वह बेवॉच के अपने को-स्टार जैक एफ्रोन के साथ काम करने वाली हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में विल फेरेल और मिशेल पन्ना भी हैं। पहले फिल्म का नाम जजमेंट डे था। फिल्म एक युवा अपराधी (जैक एफ्रॉन) पर केंद्रित है, जो जेल से बाहर निकलता है और एक अनस्क्रिप्टिड टीवी कोर्टरूम को बंधक बना लेता है क्योंकि उसे विश्वास हो जाता है कि जज (विल फेरेल) ने ऐसा फैसला दिया है, जिसने उसके लाइफ को खराब कर दिया है।

प्रियंका ने किया कन्फर्म

फिलहाल प्रियंका और मिशेल के किरदारों को लेकर कोई जानकारी नहीं है और उनकी डिटेल्स को अभी छिपाया हुआ है। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कास्टिंग की घोषणा की एक झलक शेयर करके फिल्म में काम करना कन्फर्म किया है।

फिल्म को विल फेरेल, जेसिका एलबौम और एलेक्स ब्राउन प्रोड्यूस कर रहे हैं।

भारतीय फिल्म में भी दिखेंगी

वैसे इस फिल्म के अलावा प्रियंका, एस एस राजामौली की अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं। हाल ही में प्रियंका ने फिल्म की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में प्रियंका के अलावा महेश बाबू भी हैं। राजामौली के पिता विजेंद्र प्रसाद ने फिल्म की स्टोरी लिखी है और यह एक्शन फिल्म होगी।

प्रियंका के बाकी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह द ब्लफ और सिटाडेल के सीजन 2 में नजर आएंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।