रेणुका शहाणे ने बताया आशुतोष राणा ने क्यों की थी उनसे शादी, वजह जानकर मां भी हैरान थीं
रेणुका शहाणे ने जब आशुतोष राणा से शादी की तो उनकी उम्र करीब 35 साल थी। उनकी एक शादी टूट चुकी थी। अब रेणुका ने बताया है कि प्यार होने के बाद भी दोनों हिचक रहे थे। वो वजह भी बताई जिसके चलते आशुतोष ने रेणुका का हाथ मांगा।

रेणुका शहाणे पहली शादी टूटने के काफी समय बाद आशुतोष राणा के साथ रिलेशनशिप में आई थीं। उन्होंने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया कि करियर के पीक पर वो फैसला लेना काफी मुश्किल था। इस बात को लेकर दोनों में ही झिझक थी। रेणुका ने बताया कि आशुतोष ने उनसे शादी अपने स्पिरिचुअल गुरु की वजह से की थी। जब यह बात रेणुका की मां को पता चली तो वह भी हैरान थीं।
शादी से पहले डर था
रेणुका शहाणे गौहर खान के पॉडकास्ट शो में थीं। उन्होंने बताया कि आशुतोष राणा ने उनसे शादी की बात कब की थी। रेणुका बताती हैं, 'मुझे और राणाजी को एक-दूसरे से बहुत प्यार था लेकिन हम अपनी अलग जिंदगी में भी खुश थे। शादी काफी डरावना कदम होता है। हम दोनों पब्लिक फिगर थे तो करियर के पीक पर शादी करना मुश्किल होता है। इंसान को लगता है कि कुछ गलत न हो जाए, सिर्फ रिश्ते में ही नहीं बल्कि अगर आप शादीशुदा हैं तो नहीं चाहते कि कुछ गलत हो जाए।'
इसलिए की शादी!
रेणुका ने बताया कि आशुतोष ने उनसे शादी अपने गुरु की वजह से की थी। उन्हें नहीं पता था कि वे दोनों रिलेशनशिप में हैं। उन्हें लगा कि रेणुका आशुतोष के लिए सही लड़की हैं। रेणुका बताती हैं. 'राणाजी ने मुझसे शादी सिर्फ इस वजह से की थी कि उनके स्पिरिचुअल गुरुजी ने उनसे कहा था। हम डेटिंग कर रहे थे और उनके गुरुजी बोले कि मैंने तुम्हारे लिए बहू चुनी है। वह डर गए कि कौन है? उन्हें नहीं पता था कि गुरुजी मेरे बारे में बात कर रहे हैं। गुरुजी बोले कि वह अच्छी लड़की है, तुम्हें उसका हाथ मांग लेना चाहिए।
चौंक गई थीं रेणुका की मां
रेणुका बोलीं, 'राणाजी को कुछ समझ नहीं आ रहा था लेकिन उन्होंने यह बात मेरी मां को बताई तो वह चौंक गई थीं। वह बोलीं, 'गुरुजी ने बताया इसलिए आप कह रहे हो या सच में करनी है।''
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।