Sikandar Teaser Video Salman Khan Action Packed Movie Teaser Release Sikandar Teaser : सिकंदर बन सलमान खान करेंगे दिलों पर राज, एक्शन से भरपूर फिल्म का टीजर, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSikandar Teaser Video Salman Khan Action Packed Movie Teaser Release

Sikandar Teaser : सिकंदर बन सलमान खान करेंगे दिलों पर राज, एक्शन से भरपूर फिल्म का टीजर

सलमान खान की फिल्म सिकंदर का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में उनके अपोजिट रश्मिका मंदाना हैं और दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं।

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तानThu, 27 Feb 2025 03:50 PM
share Share
Follow Us on
Sikandar Teaser : सिकंदर बन सलमान खान करेंगे दिलों पर राज, एक्शन से भरपूर फिल्म का टीजर

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर का टीजर रिलीज हो गया है। ए आर मुर्गदास द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म के साथ दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं। टीजर काफी धमाकेदार है जिसमें सलमान का एक्शन देख आप भी अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे। रिलीज होते ही टीजर ट्रेंड भी करने लगा है सोशल मीडिया पर।

टीजर की शुरुआत होती है सलमान के डायलॉग से दादी ने सिकंदर नाम रखा था, दादा ने संजय और प्रजा ने राजा साहब। इसके बाद दिखता है जबरदस्त एक्शन। रश्मिका के साथ उनकी रोमांटिक कैमिस्ट्री थोड़ी ही दिखी जिसे और ज्यादा देखने के लिए फैंस अब बेताब हैं। इसके अलावा फिल्म के डायलॉग्स भी दमदार लग रहे हैं।

टीजर रिलीज का समय

बता दें कि इस टीजर को रिलीज करने का समय 3.33 बजे रखा था। फैंस अनुमान लगा रहे थे कि आखिर क्यों इसका समय ऐसा रखा गया। वहीं एक ने अनुमान लगाया कि मुर्गदास का लकी नंबर 9 है और इस समय के नंबर को जोड़ें तो 9 बनता है तो हो सकता है इसलिए यह समय रखा गया हो।

सलमान के साथ काम करने को लेकर बोले थे

सिकंदर को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट को लेकर मुर्गदास ने कहा था, ‘सलमान खान के साथ काम करना काफी शानदार रहा है। उनकी एनर्जी और डेडिकेशन ने सिकंदर को जान दे दी जिसे कोई एक्सप्रेस नहीं कर पाते। साजिद नाडियाडवाला को भी बड़ा थैंक्यू जिन्होंने ऐसा होने दिया। सिकंदर का हर सीन काफी अच्छे से क्राफ्ट किया है। मैंने अपना पूरा दिल लगाया है इसके हर मोमेंट को डिजाइन करने में।’

सिकंदर एक एक्शन फिल्म है जिसमें सलमान के अलावा काजल अग्रवाल, रश्मिका मंदाना, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी हैं। फिल्म 28 मार्च 2025 को रिलीज होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।